Sunday, July 19, 2026

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती: मेडिकल में असफल 62 अभ्यर्थियों को अपील का अंतिम मौका.

Share

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत मेडिकल जांच प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने मेडिकल परीक्षण में अयोग्य घोषित किए गए 62 अभ्यर्थियों को Apex Medical Board के समक्ष अपील प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है।

आयोग के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक रांची के सदर अस्पताल में कराई गई थी। इसके बाद जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें 17 और 18 जुलाई 2026 को अंतिम अवसर दिया गया। पूरी प्रक्रिया के बाद 62 अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच में अनफिट घोषित किया गया।

इन अभ्यर्थियों की अपील पर Apex Medical Board 20 और 21 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से रिम्स (RIMS), रांची स्थित चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सुनवाई करेगा।

अपील के दौरान अभ्यर्थियों को ये दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का प्रवेश पत्र
  • दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो
  • कोई एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट

आयोग ने स्पष्ट किया है कि Apex Medical Board के समक्ष सुनवाई ही मेडिकल जांच से संबंधित अपील का अंतिम अवसर होगा। इसके बाद इस मामले में किसी भी प्रकार की पुनः अपील या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Read more

Local News