Monday, July 13, 2026

चास मेयर भोलू पासवान ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश.

Share

चास: चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने मंगलवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सुबह की सैर से लौटते समय वे चास के मॉर्निंग बैरियर क्षेत्र में लोगों के साथ बैठ गए, जहां चाय के दौरान कई स्थानीय लोग अपनी परेशानियां लेकर उनके पास पहुंचे।

  • लोगों ने सड़क, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मेयर को दी। भोलू पासवान ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ समस्याओं का समाधान उन्होंने मौके पर ही कराने की पहल की।
  • मेयर ने कहा कि वह खुद को जनता का सेवक मानते हैं और नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
  • इसी दौरान मेयर की नजर सड़क किनारे पड़े कचरे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सफाई कर्मियों को मौके से कचरा हटाने का निर्देश दिया। बताया गया कि करीब एक घंटे के भीतर वहां की सफाई कर दी गई।
  • भोलू पासवान ने कहा कि चास शहर के विकास के लिए योजनाएं तैयार की जा चुकी हैं और आने वाले समय में तेजी से काम किया जाएगा।

इस दौरान दिनेश सिंह, मनोज कुमार, बिपिन कुमार पाठक, उमेश राय, गोपाल सिंह, रोशन कुमार सिंह, वीरेंद्र राम, अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Read more

Local News