Monday, September 21, 2026

SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी, जानें जरूरी तारीखें.

Share

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10+2 स्तर की इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 7 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र जमा करने के लिए 7 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे तक का समय दिया गया है। वहीं परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 8 अक्टूबर की रात 11 बजे तक किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार

SSC ने आवेदन पत्र में संशोधन के लिए भी अलग से समय निर्धारित किया है। 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इस अवधि में अभ्यर्थी निर्धारित सुधार शुल्क का भुगतान करके आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं

SSC CHSL 2026 के तहत Tier-1 और Tier-2 परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी। हालांकि, आयोग ने अभी दोनों चरणों की परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है। परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

कहां करें आवेदन?

पात्र उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी किसी तकनीकी समस्या या परेशानी की स्थिति में आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003093063 पर संपर्क किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।

Read more

Local News