सिमडेगा: जिले के पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत आठ सब-इंस्पेक्टरों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई थाना और ओपी के प्रभारियों को भी बदला गया है।
पांच थाना-ओपी को मिले नए प्रभारी
जारी तबादला आदेश के मुताबिक श्यामनन्दन सिंह को पाकरटांड थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप कुमार को केरसई थाना की कमान दी गई है, जबकि रोहित कुमार रजक बानो थाना के नए प्रभारी होंगे।
इसी क्रम में संतोष कुमार राय को बोलबा थाना प्रभारी और धनंजय कुमार को गिरदा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी कार्यालय और पुलिस केंद्र में भी पदस्थापना
तबादले के तहत अभय कुमार सिंह को एसपी कार्यालय में प्रभारी अनुसंधान विंग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोनू पाठक को एसपी कार्यालय की हिंदी शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
विनायक कुमार पाण्डेय को पुलिस केंद्र, सिमडेगा में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है।
नई जगह पर योगदान देने का निर्देश
एसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल के बाद जिले के कई थाना और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के हाथों में होंगी।
