Thursday, October 15, 2026

शैक्षणिक रैंकिंग में रामगढ़ जिला झारखंड में अव्वल, 77.86 प्रतिशत स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान.

Share

रामगढ़, 15 अक्टूबर 2026: झारखंड में शैक्षणिक रैंकिंग के मामले में रामगढ़ जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और KPMG की ओर से जारी रैंकिंग में रामगढ़ ने 77.86 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर राज्यभर में शीर्ष स्थान बनाया।

इस रैंकिंग में कोडरमा जिला 77.12 प्रतिशत स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चतरा जिले ने 76.84 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह मूल्यांकन 23 मुख्य और उप-सूचकांकों के आधार पर किया गया।

दो प्रमुख मानकों पर रामगढ़ का प्रदर्शन

शैक्षणिक रैंकिंग के दो प्रमुख घटकों में रामगढ़ जिले का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। विद्यार्थियों के सीखने के प्रतिफल, विद्यालयों की नियमित निगरानी और समय पर आंकड़ों की रिपोर्टिंग से जुड़े हाई प्रायोरिटी इंडिकेटर्स में जिले को 58.44 अंक मिले।

वहीं, शैक्षणिक योजना, विद्यालयों के बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक समन्वय से संबंधित इनेबलर्स इंडिकेटर्स में रामगढ़ ने 19.43 अंक हासिल किए।

डीसी ने शिक्षा विभाग की टीम को दी बधाई

जिले की इस उपलब्धि पर उपायुक्त ऋतुराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ), प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीईईओ), कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यालय प्रधानों और सभी शिक्षकों को बधाई दी।

डीसी ऋतुराज ने कहा कि राज्य में पहला स्थान हासिल करना जिले में लगातार किए जा रहे प्रयासों और शिक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

रामगढ़ की यह उपलब्धि जिले में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की निगरानी, योजना निर्माण और प्रशासनिक समन्वय के महत्व को रेखांकित करती है।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News