Wednesday, October 7, 2026

रांची स्टेट लाइब्रेरी पहुंचे DEO, शॉर्ट सर्किट के बाद सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा.

Share

रांची, 7 अक्टूबर 2026: कचहरी रोड स्थित स्टेट लाइब्रेरी में शॉर्ट सर्किट की घटना के अगले दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और लाइब्रेरी में सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी।

सेमिनार हॉल में छात्रों से की बातचीत

DEO ने स्टेट लाइब्रेरी के सेमिनार हॉल का जायजा लिया। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने छात्रों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की बात कही।

पानी, सफाई और CCTV व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, CCTV, ड्रेनेज, वाई-फाई और किताबों की उपलब्धता से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

DEO ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके।

कैफे और लंच हॉल का भी किया निरीक्षण

DEO ने लाइब्रेरी परिसर में संचालित पलाश मां लक्ष्मी दीदी कैफे, लंच हॉल और पानी की टंकी का भी जायजा लिया।

कैफे संचालक को भोजन और उपलब्ध सामग्री की सूची का चार्ट लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कैफे में बाहरी लोगों को बैठाकर भोजन कराने पर रोक लगाने को कहा गया।

छात्रों को WhatsApp ग्रुप से जोड़ा जाएगा

लाइब्रेरी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक WhatsApp ग्रुप से जोड़ने की योजना भी बनाई गई है। इसके जरिए छात्रों को लाइब्रेरी से संबंधित जरूरी सूचनाएं और अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

बेहतर माहौल देने की कोशिश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्टेट लाइब्रेरी को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक माहौल मिले और वे बेहतर तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

फिलहाल छात्रों की मूलभूत जरूरतों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के साथ लाइब्रेरी की व्यवस्था को और व्यवस्थित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News