Wednesday, April 29, 2026

पलामू में डीसी दिलीप प्रताप सिंह और एसपी कपिल चौधरी आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई बिंदुओं पर कार्य कर रहे हैं.

Share

पलामूः जिले में अधिकारी एवं आम लोगों की दूरी को खत्म करने के लिए पहल की जा रही है. पलामू में पदभार ग्रहण करने के बाद डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई बिंदुओं पर कार्य कर रहे हैं. इसी कड़ी में जनता दरबार और थाना दिवस के स्वरूप को भी बदला जा रहा है.

जनता दरबार का स्वरूप बदला

जनता दरबार का नाम बदलकर जन शिकायत समाधान दिवस कर दिया गया है. वहीं पलामू के सभी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से थाना दिवस को एक्टिव करने का निर्णय लिया गया है. थाना दिवस में भी प्रशासनिक विंग के सभी लोगों को मौजूद रहने को कहा जा रहा है. 29 अप्रैल से ही पलामू में जनता दरबार का स्वरूप बदलकर जन शिकायत समाधान दिवस हो गया है.

लोगों की समस्याओं का समाधान ऑन स्पॉट करने की कोशिश

दरअसल जनता दरबार में पहले डीसी बैठते थे और लोगों की समस्याओं को सुनते थे. बाद में कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों को पत्र लिखा जाता था. जन शिकायत समाधान दिवस में प्रशासनिक तंत्र के सभी लोग मौजूद रहते हैं और ऑन स्पॉट आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जा रही है. यह प्रक्रिया उस वक्त तक जारी रहती है जब तक अंतिम व्यक्ति अपनी शिकायत सुना नहीं देता है.

जन शिकायत समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है और लोगों की समस्या सुनी जा रही है. जिले का मुखिया होने के नाते जिस समस्या का समाधान जिस स्तर पर होना है वहां पर उसे रखा जाएगा और उसकी एक जिम्मेदारी तय की जाएगी. जिम्मेदारी तय होने के बाद कार्य नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी और कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हर स्तर पर समस्या को सुना जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा.- दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीसी, पलामू

पलामू में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पहले से भी थाना दिवस आयोजित होता रहा है. पलामू में पुलिस अवधारणा दिवस के स्वरूप को बदल रही है और इससे प्रशासनिक विंग के सभी लोगों को जोड़ रही है. थाना दिवस के माध्यम से जमीन की समस्या के समाधान के साथ-साथ जमीन से जुड़े माफिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है. हाल के दिनों में पलामू के इलाके में जमीन की समस्याएं बढ़ रही हैं और बड़ी संख्या में लोग स्थान तक पहुंच रहे हैं. अब ग्रामीण इलाकों में भी लोग जमीन की शिकायत पुलिस से कर रहे हैं. थाना दिवस में एसपी, डीएसपी और सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

थाना दिवस पलामू जिला में पहले से चलता आ रहा है. जमीन संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं और भू माफिया भी एक्टिव हुए हैं. सभी तरह की गतिविधियों को तुरंत निदान एवं कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की मदद से जिला पुलिस थाना दिवस को सक्रिय करेगी. थाना दिवस में वह खुद डीएसपी और अन्य सीनियर अधिकारी भाग लेंगे. जिला प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर इसमें सुधार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में आम लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके. -कपिल चौधरी, एसपी, पलामू

Read more

Local News