Ranchi News, 9 November 2026: राजधानी रांची में काली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शहर के विभिन्न इलाकों में आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जहां मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडालों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और कतारबद्ध होकर मां के दर्शन कर रहे हैं।
पिस्कामोड़ के न्यू फ्रेंड्स क्लब में 11 नवंबर को जागरण
पिस्कामोड़ स्थित न्यू फ्रेंड्स क्लब की ओर से इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है। क्लब के रूपेश कुमार ने बताया कि मां काली की प्रतिमा का विसर्जन 12 नवंबर को कांके डैम स्थित ओझा मार्केट के पास किया जाएगा।
पूजा के दौरान मां को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। सुबह पुजारी अशोक बाबा ने आरती कराई। वहीं, 11 नवंबर को खीर का भोग और जागरण का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन में क्लब के अध्यक्ष अभिषेक राय, सचिव रूपेश साहनी, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र रजक और कार्यकारिणी अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मां मसानेश्वर काली पूजा समिति 11 नवंबर को करेगी विसर्जन
इधर, मेन रोड स्थित मां मसानेश्वर काली पूजा समिति की ओर से मां काली की प्रतिमा का विसर्जन 11 नवंबर को चडरी तालाब में किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रतिक भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर 551 कन्याओं का पूजन किया जाएगा।
इसके साथ ही महाआरती और महाभोग वितरण का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में अभिषेक गोस्वामी, नितेश वर्मा, सुमित वर्मा, शालिनी सिंह और संजय प्रजापति सहित समिति के अन्य सदस्य जुटे हैं।
BHARATSUPERFASTNEWS
