Saturday, June 13, 2026

जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने धनबाद डायमंड्स को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की.

Share

रांचीः जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने धनबाद डायमंड्स को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. हाई स्कोरिंग मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में जमशेदपुर की टीम जीत हासिल करने में सफल रही.

20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन का मजबूत स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार रन बटोरते रहे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद डायमंड्स की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई.

Jamshedpur Steelers defeated Dhanbad Diamonds in Jharkhand T20 Cricket League

32 गेंदों पर 63 रन

इस मैच में धनबाद डायमंड्स के राम रौशन शरण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 63 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि उनकी यह शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

गेंदबाजी में धनबाद के शमशाद अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन

गेंदबाजी में धनबाद के शमशाद अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का फाइटर ऑफ द मैच भी चुना गया. शमशाद को मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी माना गया.

Jamshedpur Steelers defeated Dhanbad Diamonds in Jharkhand T20 Cricket League

ऑलराउंड प्रदर्शन

वहीं जमशेदपुर स्टीलर्स के रवि शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बल्लेबाजी में 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा गेंदबाजी में 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट भी झटके. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रवि शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

अंक तालिका

टूर्नामेंट की अंक तालिका में अब कोयलांचल सुपर किंग्स 2 मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है. रांची टाइटंस भी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. जमशेदपुर स्टीलर्स की यह जीत उन्हें अंक तालिका में मजबूती प्रदान करेगी, जबकि धनबाद डायमंड्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.

Jamshedpur Steelers defeated Dhanbad Diamonds in Jharkhand T20 Cricket League

झारखंड टी-20 लीग में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और आने वाले मैचों में प्लेऑफ की दौड़ और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

Read more

Local News