टेकनो ने भारतीय मार्केट में अपनी पोवा सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Tecno Pova 8 है. यह Pova 7 का अलग वर्ज़न है. इस बार कंपनी ने कई मामलों में इसे बेहतर बनाने की कोशिश की है. फोन की सबसे खास पहचान इसके पीछे लगा Alive Matrix Display है, जो कस्टमाइज़ेबल नोटिफिकेशन अलर्ट दिखाता है. यह फीचर इसे भीड़ से अलग बनाता है. फोन तीन रंगों में आता है, जिनमें 16 Bit White, Plasma Orange और Terminal Green रंग शामिल हैं.
इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM वाले मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है.
इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट भी दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है. इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है. इसके साथ इसमें LPDDR5x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है. इसमें G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी अलग से दिए गए हैं जो नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं.
डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस
Pova 8 में 6.76 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080×2344 पिक्सल है. इस फोन की स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है, जिससे फोन स्क्रीन गेमिंग और वीडियो प्लेइंग के दौरान काफी स्मूद एक्सपीरियंस देती है. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.29% और पिक्सल डेंसिटी 381ppi है. हाई ब्राइटनेस मोड में यह 950 निट्स तक की चमक दे सकती है और 1500Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट गेमिंग के दौरान तेज प्रतिक्रिया सुनिश्चित करती है.
इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो एक लाइट सेंसर के साथ जोड़ा गया है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें एआई कैम, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइट मोड, टाइम-लैप्स, ड्युअ वीडियो, व्लॉग वीडियो और स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.
इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को एक बार चार्ज करने पर 1,198 घंटे से ज्यादा स्टैंडबाय, 39.5 घंटे तक कॉलिंग और करीब 18 घंटे वीडियो प्लेबैक मिलेगा.
इसके अलावा फोन में गेमिंग के दौरान तापमान को नियंत्रण करने के लिए 14,689 स्क्वायर मिलीमीटर का कूलिंग सिस्टम दिया गया है. फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है और IP64 रेटिंग के साथ धूल और छींटों से सुरक्षित है. सॉफ्टवेयर के लिए फोन में Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 ओएस का इस्तेमाल किया गया है.


