चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD ने यूरोपीय बाज़ार के लिए अपनी नई BYD Dolphin G DM-i को पेश कर दिया है. कंपनी इस कार के सात अपनी लेटेस्ट प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को प्रतिस्पर्धी B-सेगमेंट हैचबैक कैटेगरी में ला रही है.
BYD Dolphin G DM-i हाइब्रिड सिस्टम
बता दें कि नई BYD Dolphin G DM-i में BYD की सुपर हाइब्रिड DM टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो फ्रंट एक्सल पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर को पेट्रोल इंजन के साथ जोड़ती है.
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, यह सिस्टम स्मूद एक्सेलरेशन देता है, जो शहर में आने-जाने के लिए एक बेहतरीन सिस्टम है. इसके साथ ही, यह लंबी यात्राओं के दौरान रेंज की चिंता को भी खत्म करता है और इलेक्ट्रिक व पेट्रोल-पावर्ड गाड़ियों की खूबियों का बेहतरीन मेल पेश करता है.

इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि Dolphin G DM-i फुल बैटरी चार्ज और फुल पेट्रोल टैंक के साथ 1,000 km से ज़्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. इस कार को लेकर खास बात यह है कि कंपनी का DM-i हाइब्रिड सिस्टम, ड्राइविंग की स्थितियों के आधार पर Dolphin G को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मोड के बीच स्विच करने की भी सुविधा देता है.
इसके अलावा, BYD Dolphin G DM-i कंपनी की पहली ऐसी कार होने वाली है, जिसे खास तौर पर यूरोप समेत विदेशी बाज़ारों के लिए बनाया गया है. इस कार की लंबाई 4,160 mm और चौड़ाई 1,825 mm रखी गई है, जिसे यह हैचबैक लोकप्रिय B-सेगमेंट कैटेगरी में फिट होती है. यह उस महाद्वीप में एक लोकप्रिय सेगमेंट है.

भारत में भी BYD DM-i तकनीक की शुरुआत
BYD की भारतीय सब्सिडियरी की ओर से हाल ही में घोषणा की गई है कि BYD Seal U कंपनी के पोर्टफोलियो की पहली ऐसी कार होने वाली है, जिसमें कंपनी की DM-i प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा.
इसके अलावा, कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि देश में सिर्फ़ इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मौजूदा लाइनअप के मुकाबले यह एक बड़ा विस्तार है. BYD Seal U DM-i को कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में Sealion 6 DM-i के नाम से भी जाना जाता है.

कंपनी ने यह घोषणा तब की है, जब उसने भारतीय बाज़ार के लिए अपनी DM-i टेक्नोलॉजी को आधिकारिक तौर पर पेश किया. हाइब्रिड सेगमेंट में इस कार निर्माता कंपनी का प्रवेश बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस कैटेगरी की कारें इलेक्ट्रिक ड्राइविंग क्षमता और लंबी यात्राओं के लिए पेट्रोल इंजन की सुविधा, दोनों का मेल होती हैं.


