Sunday, September 13, 2026

Global NCAP ने भारत में बनी Kia Sonet का क्रैश टेस्ट किया है. इस क्रैश टेस्ट में इसे 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Share

‘सेफ़र कार्स फ़ॉर अफ़्रीका’ प्रोग्राम के तहत किए गए Global NCAP ने भारत में बनी Kia Sonet का क्रैश टेस्ट किया है, जिसने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 1-स्टार सेफ़्टी रेटिंग हासिल की है. भारत में बनी और साउथ अफ़्रीका समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में एक्सपोर्ट की जाने वाली इस कॉम्पैक्ट SUV को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 21.29 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 28.57 पॉइंट मिले.

क्रैश टेस्ट की गई Kia Sonet भारत में बनी थी और इसकी रेटिंग साउथ अफ़्रीकी स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल पर लागू होती है. कार में स्टैंडर्ड फ्रंट एयरबैग और सीटबेल्ट प्री-टेंशनर होने के बावजूद, नई Kia Sonet को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए सिर्फ़ एक स्टार मिला.

Kia Sonet Global NCAP crash test

एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी
Global NCAP ने एक रिपोर्ट में बताया कि कार ने ‘फ्रंटल ऑफ़सेट डिफ़ॉर्मेबल बैरियर टेस्ट’ के दौरान Kia Sonet की बॉडीशेल को अनस्टेबल माना गया और यह पाया गया कि यह और ज़्यादा दबाव झेलने में सक्षम नहीं है. कार के अंदर फ़ुटवेल एरिया को भी रिपोर्ट में अनस्टेबल बताया गया, जिससे कुल स्कोर काफी कम रहा.

फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में, ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन की सुरक्षा को अच्छा माना गया. इसके अलावा, ड्राइवर की छाती को ठीक-ठाक सुरक्षा मिली, जबकि पैसेंजर की छाती की सुरक्षा को अच्छा माना गया. हालांकि, डैशबोर्ड के पीछे खतरनाक हिस्सों से टकराने के जोखिम के कारण दोनों लोगों के घुटनों की सुरक्षा को ‘मार्जिनल’ बताया गया.

इसके अलावा, साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट के दौरान, Global NCAP ने पाया कि सिर और पेल्विस की सुरक्षा अच्छी थी और पेट की सुरक्षा ठीक-ठाक थी. हालांकि, छाती की सुरक्षा को खराब रेटिंग दी गई.

बच्चों की सुरक्षा का स्तर बेहतर
बच्चों की सुरक्षा की रेटिंग की बात करें तो Kia Sonet को कुल 49 में से 28.57 पॉइंट मिले. क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में बताया गया कि सपोर्ट लेग्स वाली पीछे की तरफ़ मुड़ी हुई ISOFIX चाइल्ड सीटों में बिठाए गए 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी को सामने और साइड से हुई टक्कर, दोनों ही टेस्ट में पूरी सुरक्षा मिली.

हालांकि, Kia Sonet के कुछ पॉइंट्स कम हो गए, क्योंकि इसमें सभी सीटों पर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट नहीं मिलता है, पीछे की तरफ मुंह वाली चाइल्ड सीट के लिए फ्रंट पैसेंजर एयरबैग कट-ऑफ स्विच नहीं है और पीछे की बीच वाली सीट पर CRS लगाने के टेस्ट में यह फेल हो गई.

Kia Sonet Global NCAP crash test

Kia Sonet में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स
Globla NCAP में टेस्ट की गई Kia Sonet में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर दिए गए थे. हालांकि, साइड कर्टेन एयरबैग, साइड चेस्ट एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स जैसे कि ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), लेन असिस्ट और स्पीड असिस्ट या तो ऑप्शनल थे या फिर टेस्ट किए गए मॉडल में उपलब्ध नहीं थे. ESC भी स्टैंडर्ड के बजाय ऑप्शनल था

Read more

Local News