रांची, 7 अक्टूबर 2026: राजधानी रांची के कई इलाकों में गुरुवार, 8 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस और एलटी लाइन में केबलिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते कुछ इलाकों में एक से छह घंटे तक बिजली बंद रहने की सूचना है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जरूरी काम पहले निपटा लें।
हरमू समेत इन इलाकों में दोपहर तक असर
हरमू पावर सब-स्टेशन में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक रखरखाव कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान हरमू, हिंदपीढ़ी, नेजाम नगर, किशोरगंज, विद्यानगर, चेतनटोली, बसंत विहार, शिवदयाल नगर, टुंगरी टोली, शीवगंज, हाईकोर्ट कॉलोनी, श्रीनगर, गंगानगर, यमुनानगर, पुरानी रांची, लेक रोड, मंटू चौक, ग्वाला टोली चौक, सरफराज चौक, बुधिया बगान, अमन सोसाइटी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
सुबह 7 से 11 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद
शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली, सेवासदन रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
ईशा नगर और मौलाना आजाद कॉलोनी
ईशा नगर और मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इसी दौरान चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर-14, महादेव मंडा लोअर चुटिया, कोकर की सुंदर बिहार कॉलोनी और हनुमान मंदिर के आसपास तथा टोकनो कंपाउंड क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित होगी।
बरियातू और बैंक कॉलोनी में भी असर
मैथन मैरिज गार्डन, बरियातू और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बैंक कॉलोनी मस्जिद गली भी इस कटौती से प्रभावित होगी। मोरहाबादी में एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहने की सूचना है।
चुटिया और आसपास के क्षेत्रों में कटौती
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोअर चुटिया, महादेव मंडा, बेल बगान, नया टोली, समलोंग, मकचुंद टोली, हाईटेंशन कॉलोनी, अंबेडकर नगर, महुआ टोली, मिशन कॉलोनी, आदर्श नगर, खोरहा टोली, डॉन बॉस्को, तपोवन गली, कमला नगर और इंडिया टिम्बर समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
राजेंद्र चौक से हुंडरू तक प्रभावित इलाके
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रिशालदार नगर, ग्वाला टोली, राजेंद्र चौक, जेएपी-1, हुंडरू, छोटा घाघरा, हरनाटांड़ और हेथू समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
रामपुर और पलांडू में 10 से 3 बजे तक कटौती
रामपुर चौक, पलांडू, रिंग रोड, सरवल, मालती, जामुन टोली, गड़के, जामचुवा, रामपुर टाटा रोड, राजा उलातू और गड़के पेट्रोल पंप सहित आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सिदरौल क्षेत्र में दोपहर बाद कटौती
सिदरौल, टांगर टोली, टाटा रोड, जोड़ा मंदिर, दुर्गा कॉलोनी, सिदरौल मंगल बाजार, सिंदवार टोली और चटकपुर में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में शाम 3:15 बजे से 6 बजे तक भी कटौती का शेड्यूल दिया गया है।
गांधी नगर और आसपास के इलाकों में भी असर
गांधी नगर, हरातु-2, महिलोंग, चाय बागान और मिक्की वायर क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
रामदेव विहार, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, रोड नंबर-5 अशोकनगर और अरगोड़ा चौक में सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक कटौती होगी। वहीं ऑफिसर लेन, दीपाटोली, इलाही नगर और पंचम नगर में सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
जज कॉलोनी समेत इन इलाकों में भी कटौती
जज कॉलोनी, किशोरी यादव चौक, प्यादा टोली, मैकी रोड, काली बाबू स्ट्रीट, महावीर चौक और श्रद्धानंद रोड में सुबह 9 से 11 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सिंहपुर, रामपुर, हलमाद, बांसरोली, केटेपीढ़ी, रोल टोली, कोइनार टोली, पेटसुद, जराटोली, बजरमारा, सेरेंग टोली, गढ़टोली, अदलहातु, सुकुरहुट्टू, अरसंडे और बोरैया समेत कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
अन्य इलाकों में भी तय किया गया शटडाउन
अयोध्यापुरी, महावीर नगर, सरना टोली, इमाम कोठी, न्यू नगर, ढेला टोली, जेवियर नगर, बांधगाड़ी, तिरिल बस्ती, हैदर अली, जय नगर और टावर चौक में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
जा बागान, टिकली टोला, लेक वेन्यू और गांधी नगर गेट में भी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। विकास नगर, प्रेम नगर और हनुमान नगर में दोपहर 12 से 2 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मेसरा और हुंडरू फॉल क्षेत्र भी प्रभावित
विकास, रूदिया, मेसरा, नेवरी, विकास चौक, नवोदय विद्यालय, नेपाली मोहल्ला, बारीडीह, हटवाल, आनंदी, नकवा टोली, सरना टोली, हेसातु, पिपरा टोला, सारू बेड़ा, कुसुम टोला और हुंडरू फॉल समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें।
BHARATSUPERFASTNEWS
