Saturday, July 4, 2026

बरौनी जीआरपी पुलिस ने छिनतई गिरोह के 1 फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

Share

बरौनी. बरौनी जीआरपी पुलिस ने छिनतई गिरोह के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 15 अगस्त को छिनतई की घटना में फरार आरोपित फुलवड़िया थानाक्षेत्र पोखर मोहल्ला निवासी मो मुन्ना का पुत्र मो कयूम को दो हजार रुपये नकद राशि के साथ गिरफ्तार कर बेगूसराय जेल भेज दिया गया. बताते चलें कि जीआरपी पुलिस रेल परिसर में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर रही है.

Read more

Local News