Palamu News, 6 November 2026: पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संप्रेषण गृह के किशोरों द्वारा तैयार मिट्टी के दीयों को खरीदकर उनके हुनर को प्रोत्साहित किया। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में इन दीयों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया था। उपायुक्त ने स्टॉल का उद्घाटन करने के बाद सभी 11 पैकेट दीये खरीद लिए।
1,320 रुपये का किया ऑनलाइन भुगतान
दीयों की कीमत 120 रुपये प्रति पैकेट निर्धारित की गई थी। उपायुक्त ने सभी 11 पैकेट खरीदकर फोन-पे के माध्यम से कुल 1,320 रुपये का भुगतान किया।
संप्रेषण गृह के किशोरों ने अपने हाथों से मिट्टी के ये कलात्मक दीये तैयार किए थे। इस पहल का उद्देश्य उनके हुनर को पहचान और प्रोत्साहन देना है।
वात्सल्य होम के बच्चों को देंगे उपहार
उपायुक्त ने बताया कि खरीदे गए सभी दीये वात्सल्य होम के बच्चों को उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन दीयों से वात्सल्य होम रोशन होगी, इससे सुखद और कुछ नहीं हो सकता।
किशोरों के हुनर को मिला प्रोत्साहन
उपायुक्त की इस पहल से संप्रेषण गृह के किशोरों को अपने कौशल के प्रति प्रोत्साहन मिला है। साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का सकारात्मक संदेश भी मिला।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पीयूष सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
BHARATSUPERFASTNEWS
