Friday, November 6, 2026

निशा भगत के निधन पर चंपाई सोरेन ने जताया शोक, बताया आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति

Share

Ranchi News, 6 November 2026: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने युवा आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि निशा भगत का निधन आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वह समाज के हक और अधिकारों की मुखर आवाज थीं।

निधन की खबर से स्तब्ध हैं चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि निशा भगत के निधन की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए इस घटना को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।

मरांग बुरु से की प्रार्थना

पूर्व मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

अपने शोक संदेश के अंत में चंपाई सोरेन ने ‘अंतिम जोहार’ कहकर निशा भगत को श्रद्धांजलि दी।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News