Friday, June 19, 2026

Spotify ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स को रिवाइस किया है.

Share

म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स को रिवाइस किया है. कंपनी ने बीते साल नंवबर में अपना सबसे सस्ता Premium सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था. लेकिन अब कंपनी ने Spotify Premium Lite नाम के सब्सक्रिप्शन प्लान को अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप से हटा दिया है. कंपनी ने Spotify Lite प्लान को शुरू होने के छह महीने बाद ही बंद कर दिया है.

इसके अलावा, कंपनी ने भारत में दूसरे Spotify Premium सब्सक्रिप्शन की कीमतों में भी बदलाव किया है, जिससे Standard और Student प्लान की सब्सक्रिप्शन फीस कम कर दी गई है. हालांकि, टॉप-ऑफ़-द-लाइन Spotify Premium Platinum प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि भारत में दोनों टियर की कीमतों में कमी की गई है, लेकिन वे अभी भी वही फायदे देते हैं.

Spotify Premium की रीवाइज्ड कीमत और फायदे
म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को अपडेट करके Spotify Premium Lite सब्सक्रिप्शन प्लान को हटा दिया है. इससे यह पता चलता है कि इस टेक कंपनी ने देश में अपना सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान बंद कर दिया है. इस प्लान को जो यूजर्स पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें नए प्लान में ले जाया जाएगा या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में Spotify ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में सिर्फ़ यही बदलाव नहीं किया है. बाकी Spotify Premium सब्सक्रिप्शन प्लान की नई कीमतों को दिखाने के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप को भी अपडेट किया गया है.

खास बात यह है कि Spotify Premium Standard अब सबसे सस्ता प्लान है, जिसकी कीमत पहले तीन महीनों के लिए 99 रुपये और उसके बाद 139 रुपये प्रति महीना है, जो पहले 199 रुपये से कम हो गई है. यह वही कीमत है, जिस पर Spotify Premium Lite प्लान भारत में पहले से उपलब्ध था.

इसके अलावा, Spotify प्रीमियम स्टूडेंट सब्सक्रिप्शन प्लान की बात करें तो यह अब पहले दो महीनों के लिए 69 रुपये और उसके बाद 69 रुपये प्रति महीने पर बेचा जा रहा है. इस प्लान की कीमत पहले 99 रुपये प्रति महीने थी, जो अब कम की गई है. हालांकि, दोनों प्लान के फ़ायदों पर कीमत में कमी का कोई असर नहीं पड़ेगा.

स्टैंडर्ड और स्टूडेंट प्लान यूज़र्स को बिना ऐड सुने 320 kbps तक म्यूज़िक और ऑडियोबुक स्ट्रीम करने की अनुमति देते हैं. इसके अलावा, Spotify के सबसे महंगे प्लान, जिसे Spotify Premium Platinum के नाम से बेचा जा रहा है, उसकी कीमत और फ़ायदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कंपनी द्वारा नवंबर 2025 में भारत में लॉन्च किए गए Spotify Premium Lite प्लान की बात करें तो यह कंपनी का सबसे सस्ता प्लान था, जिसकी कीमत 139 रुपये प्रति महीने थी. इसमें 160 kbps तक की ‘हाई ऑडियो क्वालिटी’ म्यूज़िक स्ट्रीमिंग दी गई थी, और इसके साथ ही ऐड-फ्री एक्सपीरियंस भी दिया गया, जो सिर्फ़ एक अकाउंट के लिए उपलब्ध था.

Read more

Local News