Thursday, June 25, 2026

OpenAI ने Broadcom के साथ मिलकर अपना पहला कस्टम AI चिप Jalapeno पेश किया है, जिसे सिर्फ नौ महीने में तैयार किया गया है.

Share

OpenAI ने कल यानी 24 जून 2026 को एक बड़ी घोषणा करते हुए अपना पहला कस्टम एआई चिप लॉन्च कर दिया है. इस एआई चिप का नाम Jalapeño रखा गया है. यह सिर्फ एक नया हार्डवेयर ही नहीं है, बल्कि कंपनी की उस बड़ी स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जिसके तहत वो मॉडल और प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी अपना कंट्रोल बढ़ाना चाहती है और कई महीनों से काम कर रही है.

इस चिप को ओपनएआई ने Broadcom के साथ मिलकर तैयार किया गया है और इसे खासतौर पर LLM इंफरेंस के लिए तैयार किया गया है. इसका मतलब है कि इस एआई चिप को ChatGPT जैसे मॉडल्स को यूज़र्स के सवालों का जवाब देने के काम के लिए डिज़ाइन किया गया है.

सिर्फ 9 महीने में बना यह चिप

कंपनी के मुताबिक, इस कस्टम एआई चिप को शुरू से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक तैयार करने में सिर्फ नौ महीने का समय लगा, जिसे हाई-परफॉर्मेंस AI चिप्स के लिहाज़ से एक रिकॉर्ड स्पीड मानी जा रही है, जबकि आमतौर पर ऐसे चिप्स को बनाने में डेढ़ से दो साल तक लग जाते हैं. इस तेजी की कई वजहें हैं, लेकिन उनमें से एक वजह यह भी रही कि डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ेशन के दौरान OpenAI ने अपने ही AI मॉडल्स का इस्तेमाल किया, जिससे इस चिप को तैयार करने का प्रोसेस तेज हो गया.

आपको बता दें कि अभी तक OpenAI और लगभग पूरी AI इंडस्ट्री NVIDIA के GPUs पर ही निर्भर रही है और वो भी बड़े पैमाने पर निर्भर रही है, लेकिन मॉडल्स को ट्रेन करने के बाद उन्हें यूज़र्स तक पहुंचाने यानी इंफरेंस का खर्च बेहद ज्यादा हो जाता है.

Jalapeno को इसी प्रॉब्लम को सोल्व करने के मकसद से बनाया गया है. शुरुआती टेस्टिंग में यह एआई चिप पहले से मौजूद टॉप चिप्स की तुलना में काफी बेहतर रिजल्ट्स दिखा रहा है. हालांकि, पूरी डिटेल्स वाली टेक्निकल रिपोर्ट आने वाले कुछ महीनों में सामने आएगी.

आगे की पूरी प्लानिंग

ओपनएआई ने इस एआई चिप को खासतौर पर ChatGPT, Codex, API और आने वाले एजेंटिक AI प्रोडक्ट्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह सिर्फ OpenAI के अपने मॉडल्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंडस्ट्री के दूसरे LLM यानी दूसरे एआई मॉडल्स को भी सपोर्ट करेगा.

इस एआई चिप को बनाने के लिए Broadcom ने सिर्फ डिज़ाइनिंग में मदद नहीं की है, बल्कि हाई-स्पीड नेटवर्किंग सिलिकॉन और रैक सिस्टम तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके अलावा Celestica भी इस पूरे प्लेटफॉर्म को बड़े पैमाने पर तैयार करने की प्रोसेस में शामिल है. ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमन ने कहा कि प्रोजेक्ट के ज्यादातर चीजों को खुद डिज़ाइन करने से कंपनी ज्यादा एफिशिएंसी के साथ इंटेलिजेंस डिलीवर कर सकेगी और एडवांस्ड एआई को कम कीमत में ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकेगी.

फिलहाल, ओपनएआई का प्लान है कि 2026 के अंत तक इस नए एआई चिप को डेटा सेंटर्स पर छोटे लेवल पर डिप्लॉय करना शुरू कर दिया जाएगा और 2027-28 तक इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शुरू हो जाएगा. माइक्रोसॉफ्ट समेत कुछ और बड़े पार्टनर्स के साथ इसे गीगावॉट स्केल पर डिप्लॉय करने का टारगेट रखा गया है. यह कदम ओपनएआई को को NVIDIA पर अपनी निर्भरता घटाने में मदद करेगा और लागत कम होने की वजह से फ्यूचर में लोगों को चैटजीपीटी जैसी सर्विसेज़ कम खर्च में और पहले से ज्यादा तेज मिल सकती हैं.

Read more

Local News