Tuesday, June 16, 2026

Maruti Suzuki ने अपनी नई Maruti Wagon R Flex Fuel की कीमत का खुलासा कर दिया है.

Share

स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने हाल ही में अपनी Maruti Wagon R Flex Fuel को भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया था. इस कार को केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेश किया था. अब कंपनी ने नई Maruti Wagon R Bioflex की कीमत का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने इसे 7.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कार स्टैंडर्ड Maruti Wagon R का Flex-Fuel वर्जन है, जो इसके टॉप-स्पेक ZXi+ 1.2-पेट्रोल MT वेरिएंट पर आधारित है. इसे जून 2026 की शुरुआत में इसके प्रोडक्शन-रेडी अवतार में पेश किया गया था.

Maruti Wagon R Flex Fuel की प्राइस लिस्ट

वेरिएंट्सMaruti Wagon R BioflexWagon R ZXi+ MTकीमत में अंतर
नॉन-मेटालिक पेंट के साथ7.24 लाख रुपये6.38 लाख रुपये86,000 रुपये
मेटालिक पेंट के साथ7.24 लाख रुपये6.38 लाख रुपये86,000 रुपये
डुअल टोन पेंट के साथउपलब्ध नहीं6.49 लाख रुपये

ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके बायोफ्लेक्स वर्जन सिर्फ़ कमर्शियल सेक्टर के लिए ही पेश की गई है. कमर्शियल इस्तेमाल के लिए उपलब्ध Wagon R Tour H3 की कीमत 4.99 लाख रुपये (पेट्रोल MT के लिए) से 5.89 लाख रुपये (CNG MT के लिए) के बीच रहती है. वहीं इसके मुकाबले बायोफ्लेक्स 1.35 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये तक महंगी है.

Maruti Wagon R Flex Fuel की कीमत
इसके पावरट्रेन पर नजर डालें तो जहां, Maruti Wagon R Tour H3 में छोटा 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 69hp की पावर प्रदान करता है. वहीं इसके Flex Fuel वर्जन में K12N 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है, हालांकि इसे E85 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल होने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए हैं.

कंपनी ने बताया कि यह इंजन E20 से E85 तक के किसी भी इथेनॉल ब्लेंड पर अच्छी तरह काम कर सकता है. हालांकि, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह E100 फ्यूल पर भी चल सकती है. Maruti Suzuki ने Wagon R फ्लेक्स फ्यूल के लिए पावर आउटपुट या फ्यूल एफिशिएंसी जैसे कोई स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है.

Maruti Wagon R Flex Fuel के फीचर्स

Maruti Suzuki के फीचर्स की बात करें तो बायोफ्लेक्स वर्जन में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी, 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) का फीचर मिलता है. चूंकि यह टॉप-स्पेक ZXi+ ट्रिम पर आधारित है, इसलिए इसमें रियर वेंट्स के साथ मैनुअल AC, मैनुअली एडजस्ट होने वाला इनसाइड रियरव्यू मिरर, 4 स्पीकर, फ्रंट फॉग लैंप और रियर पार्किंग सेंसर मिल सकता है.

Read more

Local News