Wednesday, April 22, 2026

Hyundai ने अपनी नई Hyundai Ioniq 3 इलेक्ट्रिक हैचबैक के प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल को ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया है.

Share

 साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी नई Hyundai Ioniq 3 इलेक्ट्रिक हैचबैक के प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल को ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया है. इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को करीब सात महीने पहले पेश किया गया था. पिछले साल के Hyundai Ioniq Concept Three से प्रेरित, यह प्रोडक्शन-रेडी हैचबैक कॉन्सेप्ट के स्लीक और एंगुलर अनुपात और कूपे-जैसे प्रोफ़ाइल को बरकरार रखती है. साथ ही इसमें Hyundai की ‘Art of Steel’ डिज़ाइन लैंग्वेज का नवीनतम रूप भी शामिल है.

Hyundai Ioniq 3 का एक्सटीरियर डिजाइन
इसके डिज़ाइन की बात करें तो, नई Hyundai Ioniq 3 में एक लेयर्ड फ्रंट एंड दिया गया है. इसमें बोनट के निचले हिस्से में ऊंचाई पर पिक्सेल LED डे-टाइम रनिंग लैंप लगाए गए हैं, और मुख्य हेडलाइट्स उनके ठीक नीचे लगाई गई हैं. ये एक बंद ग्रिल के दोनों ओर लगाए गए हैं, जिसमें ‘चार-प्वाइंट्स’ वाला LED डिज़ाइन सिग्नेचर दिया गया है, जो Hyundai के अन्य नए मॉडल्स में भी देखने को मिलता है.

Hyundai Ioniq 3 Electric Hatchback Revealed

नई Hyundai Ioniq 3 इलेक्ट्रिक हैचबैक का साइड प्रोफाइल (फोटो – Hyundai Motor)

वहीं दूसरी ओर, इस कार का N-Line वेरिएंट ज़्यादा स्पोर्टी फ्रंट बम्पर के साथ आता है. इसमें एक प्रमुख ब्लैक कलर का हिस्सा मिलता है, जिसमें बीच में एक बड़ा एयर इनटेक और सामने वाले व्हील्स के आर्च के ठीक आगे एयरो एक्सटेंशन दिए गए हैं.

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसके Concept Three से इसकी समानताएं और भी साफ़ नज़र आती हैं. खासकर पिछले दरवाज़े पर तेज़ी से ऊपर उठती हुई विंडो लाइन और ऊंची टेल के साथ कूपे जैसा अनुपात. कार के व्हील आर्च पर क्लैडिंग का काफ़ी इस्तेमाल किया गया है, और खरीदार 16 से लेकर 19-इंच तक के व्हील साइज़ चुन सकते हैं.

Hyundai Ioniq 3 Electric Hatchback Revealed

इसके रियर प्रोफाइल पर नजर डालें तो, Hyundai Ioniq 3 में दो हिस्सों वाली रियर विंडशील्ड लगाई गई है, और ठीक वैसी ही जैसी हमने पिछली जेनरेशन की Toyota Prius में देखी थी, जिसमें ग्लासहाउस रियर लिप के नीचे तक फैला हुआ है.

इसके नीचे एक एज-टू-एज टेल लैंप लगाया गया है, जिसमें वही ‘चार-डॉट’ वाली लाइटिंग सिग्नेचर दी गई है. इसके अलावा, नए Hyundai Ioniq 3 के N-Line मॉडल में रियर लिप पर एक स्पॉइलर और बंपर पर एक खास डिफ्यूज़र एलिमेंट लगाया गया है.

कार के आकार पर नजर डालें तो नए Hyundai Ioniq 3 की लंबाई 4,155 mm से 4,170 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,505 mm रखी गई है. वहीं इस कार का व्हीलबेस 2,680 mm रखा गया है.

Hyundai Ioniq 3 Electric Hatchback Revealed

Hyundai Ioniq 3 का इंटीरियर
इस कार के इंटीरियर का बात करें तो, इसके केबिन में एक लेयर्ड डैशबोर्ड डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें स्टीयरिंग व्हील के पीछे डैश-टॉप पर एक पतली डिस्प्ले लगी है. यह ड्राइवर को उनकी नज़र के सामने ही सभी ज़रूरी जानकारी देती है. नई Hyundai Ioniq 3 में कंपनी की नई Pleos इंफोटेनमेंट सीरीज़ से 12.9-इंच या 14.6-इंच की सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले का विकल्प मिलता है.

यह Android Automotive OS पर आधारित, और यह हैचबैक यूरोप में Hyundai की पहली ऐसी कार होगी, जिसमें Pleos सिस्टम मिलेगा. कार में स्पेस के मामले में, कंपनी का कहना है कि नई Hyundai Ioniq 3 का लंबा व्हीलबेस और फ़्लैट फ़्लोर पीछे की सीट पर तीन वयस्कों को आराम से बैठने की सुविधा देता है. इस हैचबैक में 322-लीटर का बूट भी मिलता है.

Hyundai Ioniq 3 Electric Hatchback Revealed

Hyundai Ioniq 3 का पावरट्रेन और चार्जिंग
इसके बेस की बात करें तो, Hyundai Ioniq 4 E-GMP प्लेटफ़ॉर्म पर बनी है और इसमें 400V आर्किटेक्चर दिया गया है. ग्राहक इस कार को 42.2 kWh स्टैंडर्ड रेंज या 61 kWh लॉन्ग-रेंज बैटरी ऑप्शन में से कोई भी चुन सकते हैं, जिसमें फ्रंट व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है. इसमें लगाई गई, इलेक्ट्रिक मोटर का पावर आउटपुट 133 bhp से 144.6 bhp के बीच मिलने वाला है, जबकि इसका पीक टॉर्क आउटपुट 250 Nm पर स्थिर रहता है.

कंपनी का कहना है कि स्टैंडर्ड रेंज वाला वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 344 km तक चल सकता है, जबकि लॉन्ग रेंज वाला वेरिएंट 496 km तक चल सकता है. इसकी चार्जिंग की बात करें तो Hyundai का कहना है कि Hyundai Ioniq 3, DC फास्ट चार्जिंग के ज़रिए 10 से 80 प्रतिशत तक 30 मिनट में चार्ज हो सकती है और यह 22 kW तक की AC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

Read more

Local News