Wednesday, April 22, 2026

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढ़वा पहुंचीं.

Share

गढ़वाः भोजपुरी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री सह गायिका अक्षरा सिंह निजी कार्यक्रम मे शिरकत करने मंगलवार को गढ़वा पहुंचीं. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होने मीडिया के साथ बात की.

उन्होंने कहा कि राजनीति से फिलहाल अभी दूर हूं सिर्फ काम पर मेरा फोकस है. आपको मेरा यह काम पसंद नहीं है क्या, इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होना मुझे पसंद है. ये बातें प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहीं.

वहीं उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया और कहा कि मेरी एक अपकमिंग मूवी है जो एक बहुत ही अच्छी फिल्म है, जिसके गाने भी काफी अच्छे हैं. उन्होंने इस दौरान कैमरा के सामने गीत की दो पंक्तिया भी गुनगुनाईं. वहीं उन्होंने कहा कि गढ़वा इससे पहले भी आई हूं यहां आकर मुझे अच्छा लगा है.

भविष्य की योजनाओं के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बस इतना कहा कि अभी वर्तमान में ही रहने दीजिए, हमको यहां बहुत सारा प्यार मिलता है.

अक्षरा सिंह आज गढ़वा निजी कार्यक्रम मे शामिल होने पहुंची थीं. इस दौरान अक्षरा सिंह ने कई गानों पर डांस किया और गीत भी गायीं. इस मौके पर अक्षरा सिंह को देखने और सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी. इसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था.

Read more

Local News