Tuesday, June 16, 2026

Hero MotoCorp की ऑफरोड बाइक Xpulse 421 को टेस्टिंग के दौरान लद्दाख में देखा गया है.

Share

 दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp की ऑफ-रोड मोटरसाइकिल Hero Xpulse 210 बहुत ही लोकप्रिय मोटरसाइकिल है. अब कंपनी इस मोटरसाइकिल का ज्यादा पावरफुल वर्जन Hero Xpulse 421 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी इस बाइक को लगातार टेस्ट कर रही है और हाल ही में इसे पहाड़ों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है.

इससे कंपनी की लंबे समय से प्रतीक्षित ज़्यादा क्षमता वाली एडवेंचर मोटरसाइकिल के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं. EICMA 2024 में पहली बार डिज़ाइन स्केच के तौर पर इस मोटरसाइकिल को प्रदर्शित किया गया था. अब चूंकि यह सड़कों पर टेस्ट के दौरान देखी जा रही है तो ऐसा लगता है कि यह प्रोडक्शन के काफी करीब लग रही है और इसकी अब तक की सबसे साफ़ झलक देखने को मिली है.

टेस्ट के दौरान इस बाइक को पूरी तरह से कैमोफ़्लार्ज किया गया था, और लेकिन, इसका ओवरऑल डिज़ाइन आसानी से पहचाना जा सकता है. नई Xpulse 421 मौजूदा Xpulse 210 के मुकाबले काफी बड़ी दिखती है. इसकी ऊंचाई भी ज़्यादा है, फ्यूल टैंक बड़ा है और बॉडीवर्क भी ज़्यादा फैला हुआ है.

इस बाइक के अगले हिस्से में एक ऊंची विंडस्क्रीन और वर्टिकली स्टैक्ड (ऊपर-नीचे लगे) हेडलैंप जैसा सेटअप दिखाई देता है, जबकि साइड प्रोफाइल में लंबी, सिंगल-पीस सीट मिलती है, जिसमें अच्छा-खासा स्कूप देखने को मिलता है, और टेल सेक्शन अपेक्षाकृत पतला है.

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में एक दिलचस्प बात देखने को यह मिलती है कि बाइक में एक बड़ा चौकोर TFT डिस्प्ले लगाया गया है, जो Hero MotoCorp की मौजूदा बाइक्स में से किसी में भी नहीं मिलता है. टेस्ट म्यूल पर डिस्प्ले बंद था, लेकिन इसके साइज़ को देखकर लगता है कि इसमें नेविगेशन, ज़्यादा राइड डेटा और दूसरे कनेक्टिविटी फ़ीचर्स के लिए जगह है.

Hero Xpulse 421 का डिजाइन
बाइक में मिलने वाले स्विचगियर से भी कुछ संकेत मिलते हैं. दाहिनी तरफ़ के स्विच क्यूब पर एक डेडिकेटेड क्रूज़ कंट्रोल सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें स्पीड बढ़ाने और घटाने के लिए अलग-अलग बटन, साथ ही एक मोड सेलेक्टर और इंजन किल स्विच भी दिया गया है. वहीं, बाईं तरफ़ के स्विच क्यूब पर, Xpulse 421 में लाल रंग का मोड बटन मिलता है, जिसका मतलब है कि मोटरसाइकिल में राइड मोड का फीचर मिलेगा.

टेस्ट मोटरसाइकिल वायर-स्पोक वाले व्हील्स पर चलती है, जिन पर डुअल-परपज़ ब्लॉक-पैटर्न वाले टायर लगाए गए हैं. इसका अगला व्हील पिछले व्हील के मुकाबले काफी बड़ा लग रहा है, जो एक आम एडवेंचर-बाइक वाले सेटअप का संकेत देता है. ये 21/17 या 18-इंच के पहिये हो सकते हैं.

इसके अलावा, कैमफ़्लाज के नीचे इस मोटरसाइकिल का एक बिल्कुल नया प्लेटफ़ॉर्म नजर आ रहा है. इसके स्ट्रक्चर का काम स्टील ट्यूबुलर ट्रेलिस फ़्रेम संभालता है, जबकि सस्पेंशन का काम अपसाइड-डाउन फ्रंट फ़ोर्क्स और रियर मोनोशॉक को दिया गया है.

Hero Xpulse 421 का इंजन
इस टेस्ट म्यूल पर देखी गई इंजन केसिंग, मौजूदा Hero Xpulse रेंज में देखी गई किसी भी चीज़ से काफ़ी बड़ी है और ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसमें नया 421cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन हो सकता है. हालांकि Hero ने अभी तक स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 40 bhp की पावर उत्पन्न कर सकती है, और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है.

इसके अलावा, इसमें एक बड़ी बैश प्लेट, हैंडगार्ड्स, पीछे के हिस्से में लगा लगेज रैक और बॉडीवर्क के करीब लगा ऊपर की ओर मुड़ा हुआ एग्जॉस्ट भी मोटरसाइकिल में दिखाई देता है. बाइक में ऊपर की ओर मुड़ा हुआ एग्जॉस्ट ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ाने में मदद करेगा और साथ ही रफ़ राइडिंग के दौरान एग्जॉस्ट को सुरक्षित भी रखेगा.

Read more

Local News