आजकल दुनियाभर के लाखों-करोड़ों लोगों का जीवन और उनका काम काफी हद तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर निर्भर करने लगा है और ऐसे में अगर कोई बड़ा एआई प्लेटफॉर्म दिनभर के लिए ठप हो जाए तो जरा सोचिए कि उनके यूज़र्स को कितनी परेशानी हो सकती है. ऐसा ही कुछ आज अमेरिका की बड़ी एआई कंपनियों में से एक Anthropic के साथ भी हुआ.
एंथ्रोपिक का लोकप्रिय एआई चैटबॉट Claude को 2 जून 2026 यानी आज एक बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस ख़बर को लिखे जाने तक एंथ्रोपिक ने समस्या का समाधान कर दिया था और अब क्लॉड की सर्विसेज़ चल रही हैं, हालांकि, व्यक्तिगत तौर पर हमने जब चेक किया तो Claude Sonnet 4.6 मॉडल चल तो रहा था, लेकिन उसकी स्पीड थोड़ी स्लो थी.

कल रात से शुरू हुई परेशानी
क्लॉड को इस तकनीकी समस्या के दौरान दुनियाभर के अलग-अलग सेक्टर्स में इस एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे से समस्या शुरू हुई, जिसके बाद कई लोग चैटबॉट तक पहुंच नहीं बना सके या उन्हें बार-बार एरर मैसेजेस दिखाई दे रहे थे.

ऑनलाइन आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर भी शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई. कई यूज़र्स ने बताया कि Claude का इंटरफेस लोड नहीं हो रहा था, जबकि कुछ लोगों को स्लो रिस्पॉन्स मिल रहा था और कुछ लोगों को कनेक्शन रिलेटेड प्रॉब्मल्स का सामना करना पड़ रहा था. यह समस्या सिर्फ सामान्य यूज़र्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन डेवलपर्स पर भी असर कर रही थी, जो एंथ्रोपिक के एपीआई का उपयोग करके अपने एप्लिकेशन और सर्विसेज़ चलाते हैं.

Anthropic द्वारा जारी किया गया स्टेट्स (Claude)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कई लोगों ने अपनी परेशानियों को शेयर किया. कुछ लोगों ने बताया कि वो अपनी पुरानी चैट्स का एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, जबकि अन्य को नई चैट शुरू करने में मुश्किलें हो रही थी. कई मामलों में सर्विज़ पूरी तरह से ठप थी. Anthropic ने अपनी आधिकारिक स्टेटस वेबसाइट पर समस्या की पुष्टि करते हुए कहा था कि इंजीनियरिंग टीम मामले की जांच कर रही है. कंपनी के अनुसार, कुछ सेवाओं में बढ़ी हुई एरर रेट और व्यवधान की पहचान की गई है, जिनके कारण यूजर्स को परेशानी हो रही है. हालांकि, लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने जानकारी दी उनके एआई प्लेटफॉर्म में आई समस्या को ठीक कर दिया गया है.


