रांची, 10 अक्टूबर 2026: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा में शनिवार को 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के कुल 2,984 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए गए। विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के चांसलर सी.के. बिरला, कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना, शिक्षक, विद्यार्थी, पूर्व छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संस्थान की प्रार्थना के साथ हुई।
