Sunday, May 31, 2026

Bihar Police: सिपाही भर्ती परीक्षा में 11 अभ्यर्थी गिरफ्तार, कोई स्कॉलर की तो कोई नाम बदल कर दे रहे थे परीक्षा

Share

बिहार सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा देने आये 16 फर्जी परीक्षार्थीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनमें किसी ने लिखित परीक्षा स्कॉलर से दिलवाई तो किसी ने खुद नाम बदलकर परीक्षा में शामिल हुआ था। सब की कहानी अलग-अलग है।

केंद्रीय चयन पर्षद 9 दिसंबर से बिहार सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा ले रही है। यह परीक्षा पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में हो रही है। इस परीक्षा में पुलिस ने 16 फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। इस परीक्षा में कोई अभ्यर्थी दूसरे के बदले परीक्षा देने आया था तो कोई खुद दूसरी बार परीक्षा दे रहा था। उनकी गिरफ्तारी फिजिकल टेस्ट में बायोमेट्रिक मिलान के दौरान पकड़े जाने के बाद हुई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिसिया पूछताछ पर यह पता चला कि किसी अभ्यर्थी ने दूसरे को अपनी जगह बैठा कर लिखित परीक्षा दिलवाई, तो कोई अभ्यर्थी गलत नाम पर परीक्षा देने के दौरान पकड़ा गया।

Read more

Local News