Tuesday, June 16, 2026

Apple ने WWDC 2026 में Siri में बड़े सुधार दिखाए थे, कंपनी Siri AI सर्विस को सब्सक्रिप्शन के साथ पेश कर सकती है.

Share

 Apple ने हाल ही में आयोजित हुए WWDC 2026 में iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 के लॉन्च के साथ-साथ Siri के एक अपग्रेडेड वर्जन की एक झलक भी दिखाई थी. कंपनी ने Siri में बड़े सुधार दिखाए और Siri AI को पेश किया.

जानकारी के अनुसार Apple Intelligence पर बना यह वर्चुअल असिस्टेंट का अगली जनरेशन का वर्जन, ChatGPT जैसे मौजूदा प्रमुख AI असिस्टेंट्स को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है. अब, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि Siri के सभी फ़ीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए भविष्य में शायद पेड सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत पड़ सकती है.

Siri AI पर हो सकता है सब्सक्रिप्शन
अपने साप्ताहिक न्यूज़लेटर ‘पावर ऑन’ के सवाल-जवाब सेशन में, मार्क गुरमन ने इ बात का संकेत दिया है कि Siri AI के इस्तेमाल से Apple एडवांस्ड फ़ीचर्स के लिए फ़ीस ले सकता है. गुरमन का कहना है कि Apple अभी ग्राहकों को यह समझाने के शुरुआती दौर में है कि उसकी AI टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने लायक है, और इसके लिए पैसे देने की बात तो अभी बहुत दूर की है.

हालांकि, उनका यह भी मानना ​​है कि अगले 12 महीनों में हालात इतने बेहतर हो जाएंगे कि यह सर्विस फ़ीस लेने लायक बन सकती है. उनका कहना है कि Siri और इमेज प्लेग्राउंड जैसे AI-पावर्ड फ़ीचर्स के लिए सर्वर चलाने में बहुत ज़्यादा सर्वर रिसोर्स और खर्च लगता है.

उन्होंने कहा कि, “मैं यह देख पा रहा हूं कि Siri के बेसिक फ़ीचर्स (Siri AI से पहले वाले फ़ीचर्स और डिवाइस पर मौजूद पर्सनल कॉन्टेक्स्ट वाले फ़ीचर्स) हमेशा बिना किसी लिमिट के मुफ़्त रहेंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि, “ज़्यादा बातचीत वाले, दुनिया की जानकारी देने वाले और जेनरेटिव AI फ़ीचर्स पर धीरे-धीरे लिमिट लग जाएगी और फिर उनके लिए पैसे देने होंगे, ठीक वैसे ही जैसे ChatGPT के मामले में होता है.”

गुरमन ने आगे कहा कि, “Apple अभी iCloud+ सब्सक्राइबर्स को रेट लिमिट बढ़ाने की सुविधा दे रही है, लेकिन उन्हें लगता है कि कंपनी किसी समय इन एडवांस्ड AI फ़ीचर्स के लिए एक अलग सब्सक्रिप्शन लाएगी.”

Apple ने iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 के साथ नई Siri और विज़ुअल इंटेलिजेंस क्षमताएं पेश की हैं. ये इस साल के आखिर में आम लोगों के लिए उपलब्ध होंगे. Siri AI असिस्टेंट मैसेज, मेल, फ़ोटो और दूसरे ऐप्स से डेटा ले सकता है और सपोर्टेड ऐप्स में काम कर सकता है.

इसे एडवांस्ड रिक्वेस्ट को संभालने के लिए कई सर्विस से जानकारी को एक साथ लाने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है. डेडिकेटेड Siri ऐप यूज़र्स को एक ही इंटरफ़ेस से नई बातचीत शुरू करने या पिछली बातचीत जारी रखने की सुविधा देता है.

Read more

Local News