Tuesday, June 16, 2026

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में हजारीबाग बिहारी गर्ल स्कूल को देशभर में 21वां और झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

Share

हजारीबाग: जिले की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता को लेकर हो रही है. भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में हजारीबाग बिहारी गर्ल्स स्कूल को पूरे देशभर में 21वां और झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इस सफलता पर स्कूल के शिक्षक और छात्राएं दोनों खुश हैं.

स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं

हजारीबाग एक छोटा सा शहर है लेकिन इसकी उपलब्धि अब पूरे देश में देखी जा रही है. स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में हजारीबाग के बिहारी गर्ल्स स्कूल को पूरे देशभर में 21वां और झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इस सफलता से स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं है. वह कह रहे हैं कि यह उपलब्धि किसी एक की नहीं बल्कि पूरे स्कूल की है.

रैंकिंग के लिए कई मानकों पर किया काम: स्कूल प्राचार्य

स्कूल प्राचार्य बताती हैं कि रैंकिंग के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, साबुन से हाथ धोने की सुविधा, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन और विद्यालय परिसर में हरियाली जैसे मानकों का मूल्यांकन किया जाता है.

School girls from Bihar

केंद्रीय स्तर की टीम स्कूल में करती है निरीक्षण

विद्यालयों को पहले ऑनलाइन पोर्टल पर तस्वीरें और आंकड़े अपलोड करने होते हैं. इसके बाद जिला, राज्य और केंद्रीय स्तर की टीमों द्वारा निरीक्षण किया जाता है. प्राप्त अंकों के आधार पर राष्ट्रीय रैंकिंग तय की जाती है. राष्ट्रीय रैंकिंग में हजारीबाग का बिहार बालिका उच्च विद्यालय 93.30 स्कोर के साथ 21वें स्थान पर रहा.

स्कूलों को 1 लाख रुपये नगद प्रोत्साहन राशि

Medicinal Garden in the School

भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग एक राष्ट्रीय पहल है. जिसका उद्देश्य विद्यालय को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु जागरूकता को लेकर सजग बनाना है और स्कूल को मॉडल रूप में पहचान दिलाना है. इसके तहत भारत के 200 स्कूल चिन्हित किए जाते हैं. उन्हें 1 लाख रुपये नगद प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है साथ ही विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्रदान की जाती है.

Bihari Girls High School, Hazaribag

कई महीनों से किया जा रहा है काम

विद्यालय की छात्राएं बताती हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से बेहद खुशी हो रही है. स्कूल को स्वच्छ रखने के लिए पिछले कई महीनों से काम किया जा रहा है. मुख्य रूप से विद्यार्थियों के व्यवहार परिवर्तन पर विद्यालय में जोर दिया जाता है. इसके अलावा शुद्ध पेयजल, शौचालय, जल संचयन, पोषण वाटिका, ऊर्जा की बचत को लेकर विशेष रूप से काम किया गया. इसका ही परिणाम है कि विद्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है.

भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में हजारीबाग बिहारी गर्ल्स स्कूल की पहचान यह बताती है कि छात्राओं में अब व्यवहार परिवर्तन हो रहा है. वे स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रही हैं.

Read more

Local News