Tuesday, May 19, 2026

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और NEET पेपर लीक मामले पर रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र पर निशाना साधा.

Share

रांची: झारखंड सहित देशभर में व्याप्त पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की संकट और प्रधानमंत्री द्वारा खपत कम करने की दी गयी सलाह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है.

  • झारखंड मंत्रालय में मीडिया से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हाल आज पेट्रोल पंप के बाहर दिख रहा है यह कोई नया नहीं है, यह हाल तो वर्ष 2014 से ही बना हुआ है. वीआईपी कारकेड छोटा करने की प्रधानमंत्री की सलाह पर सीएम ने व्यंग्य भरे अंदाज में कहा कि अब तो देश के राजा वही हैं, देखिए क्या-क्या करवाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेयरिंग सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं वह जैसा चाहेंगे देश वैसा ही चलेगा.

NEET पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सब एक ही तरह के हालात बयां करते हैं लेकिन NEET पेपर लीक के बाद एक मेधावी छात्र की जान चली गयी, उसकी चिंता कौन करेगा. जनगणना में अलग सरना धर्म कोड को लेकर सीएम हेमंत सोरेन द्वारा की गई मांग को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने उल्टे पत्रकार से कहा कि आपके लिए जनगणना प्रपत्र में अलग कॉलम है न, जब आपका कॉलम कटेगा तब हमारी मांग क्यों जरूरी है, इसका एहसास होगा.

Read more

Local News