Tuesday, May 19, 2026

बिहार में पिछले चार दिनों से उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है, गयाजी में तापमान 44.6°C तक पहुंच गया और कई जिलों में हीटवेव का असर है।

Share

पटना। राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीते चार दिनों से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के साथ सूर्य की तपिश के कारण तापमान से अधिक गर्मी का एहसास हो रहा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। उमस भरी गर्मी के साथ कई स्थानों पर उष्ण लहर का प्रभाव बना रहेगा। 

24 मई तक छिटपुट वर्षा के आसार 

वहीं, उत्तर बिहार के मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। 24 मई तक प्रदेश के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार है। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में शुष्क और गर्म दिन एवं रात रहा। 

सोमवार को पटना सहित 10 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस एवं 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गयाजी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी एवं शेखपुरा में वर्षा दर्ज की गई। 

गयाजी और बक्सर में हीट वेव का प्रभाव

सीतामढ़ी के परिहार में 15.0 मिमी, चौरत में 5.2 मिमी, सुरसंड में 4.4 मिमी एवं शेखपुरा में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को गयाजी और बक्सर में (हीट वेव) उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा। 

बक्सर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री,डेहरी 44.0 डिग्री, कैमूर 43.9 डिग्री, औरंगाबाद 40.4 डिग्री, छपरा 40.4 डिग्री एवं राजगीर में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना37.6°C28.1°C
गयाजी44.6°C26.2°C
भागलपुर36.8°C26.6°C

Read more

Local News