Monday, April 6, 2026

Royal Enfield ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए एक नया वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं.

Share

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield ने हाल ही में अपनी नई अपडेटेड Guerrilla 450 को बाजार में उतारा था. इसकी लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए एक नया वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं. इस मोटरसाइकिल में अब एक नया ‘Base Premium’ वेरिएंट जोड़ा गया है, जिसे कंपनी ने 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है और यह सिर्फ़ एक ही कलर स्कीम, Tarmac Black में उपलब्ध है.

2026 Royal Enfield Hunter 350 Base Premium वेरिएंट के फीचर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजार में उतारा गया नया Base Premium वेरिएंट, Hunter 350 के लाइनअप में एंट्री-लेवल Factory Black वेरिएंट से ऊपर रखा गया है. इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

2026 Royal Enfield Hunter 350

इन दोनों के बीच मुख्य अंतर नए वेरिएंट में दिए गए अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स का है. इसके अलावा, इस नए वेरिएंट में 55W का हैलोजन हेडलैंप भी दिया गया है, जबकि इसके बेस वेरिएंट में 35W का हैलोजन हेडलैंप मिलता है.

2026 Royal Enfield Hunter 350 के नए कलर ऑप्शन
इस नए वेरिएंट के अलावा, Royal Enfield ने टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए नए कलर ऑप्शन्स का विस्तार किया है. इस बाइक के अपडेटेड कलर पैलेट में अब Mumbai Yellow कलर शामिल किया गया है, जिसमें ब्लू और ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ व्हाइट धारियां दी गई हैं.

2026 Royal Enfield Hunter 350

इसके साथ ही, बाइक में एक Moonshot White कलर ऑप्शन भी मिलने वाला है, जिसमें आकाशीय विषयों से प्रेरित ग्राफिक एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं. कीमत की बात करें तो कंपनी ने इन दोनों नए कलर ऑप्शन्स की कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है.

2026 Royal Enfield Hunter 350 का इंजन
मैकेनिकल तौर पर, Hunter 350 में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह ही 349cc का एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जाता है.

2026 Royal Enfield Hunter 350

इस नए अपडेट के साथ ही, 2026 Royal Enfield Hunter 350 के लाइनअप में अब चार वेरिएंट शामिल हो गए हैं, जिनमें Base, Base Premium, Mid और Top वेरिएंट शामिल हैं, इनकी कीमते 1.38 लाख रुपये से लेकर 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं.

Read more

Local News