Tuesday, July 14, 2026

बिहार के इन 7 जिलों में 15-16 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Share

बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 15 और 16 मई को बिहार के उत्तरी जिलों में बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान का दौर रह सकता है. इसके लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई से 16 मई की सुबह तक राज्य के कई जिलों में गरज-तड़क के साथ तेज हवाएं चलने और लू जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना है. इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल और किशनगंज जैसे जिलों में गरज-तड़क के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं. इन जिलों में वज्रपात और आंधी की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Gqvazycaeaarsuz

इन इलाकों में चलेगी लू

पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, बांका और भागलपुर जैसे जिलों में गर्म और आर्द्र दिन की स्थिति बन रही है. इन इलाकों में अधिक तापमान और लू की वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

सिवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा जैसे जिलों में फिलहाल कोई मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है. इन क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

Read more

Local News