Monday, July 6, 2026

6 छह दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी- नवादा में सर्वाधिक वर्षा हुई दर्ज

Share

भारी वर्षा के कारण राजधानी डूब गई। रविवार की देर रात से सोमवार को दिन भर हुई वर्षा के कारण शहर के कंकड़बाग भूतनाथ कदमकुआं गांधी मैदान पाटलिपुत्र गोलंबर पटना जंक्शन के बाहर बिहार विधानसभा परिसर किदवईपुरी राजेंद्र नगर सहित अन्य इलाकों में भारी जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी।

पटना। सावन में मानसून का प्रभाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित अधिसंख्य भागों में बदरा झूम कर खूब बरसा। भारी वर्षा के कारण राजधानी डूब गई। रविवार की देर रात से सोमवार को दिन भर हुई वर्षा के कारण शहर के कंकड़बाग, भूतनाथ, कदमकुआं, गांधी मैदान, पाटलिपुत्र गोलंबर, पटना जंक्शन के बाहर, बिहार विधानसभा परिसर, किदवईपुरी, राजेंद्र नगर सहित अन्य इलाकों में भारी जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी।

12 घंटों तक रूक-रूक कर हो रही वर्षा के कारण जल जमाव से समाधान को लेकर पटना नगर निगम के कर्मी कार्य में जुटे रहे। वर्षा के कारण गली-मोहल्ले व सड़कों पर तालाब जैसा नजारा देखने को मिला। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित नवादा, बेगूसराय, गयाजी, वैशाली और मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में आठ सेमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार से छह दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की प्रबल संभावना है। प्रदेश के ऊपर पश्चिमी एवं पूर्वी हवा के मिश्रण से प्रदेश में अत्यधिक वर्षा की संभावना है।

पटना सहित दक्षिणी भागों में अच्छी वर्षा की संभावना बनी हुई है। जबकि बिहार से सटे झारखंड के जिलों में वर्षा सामान्य रहने की संभावना है। प्रदेश के चार जिलों के जमुई, बांका, भागलपुर और अररिया में बहुत भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट एवं तीन जिलों के गयाजी, नवादा और मुंगेर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना सहित अन्य भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा के आसार है।

राजधानी में मानसून सीजन के दौरान सबसे अधिक वर्षा 106.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि नवादा में सर्वाधिक वर्षा 146.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि,34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित कई जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इन स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा

सिवान के रघुनाथपुर में 113.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 104.6 मिमी, गयाजी के फतेहपुर में 102.4 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 95.8 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 91.2 मिमी, पटना के बख्तियारपुर में 86.2 मिमी, पटना के फतुहा में 85.6 मिमी, पटना के संपत्तचक में 82.8 मिमी, पटना के खुशरूपुर में 81.8 मिमी, वैशाली में 80.2 मिमी, बेगूसराय के बरौनी में 77.4 मिमी, पटना के दानापुर में 75.8 मिमी, नवादा के रजौली में 73.2 मिमी, गयाजी के वजीरगंज में 69.6 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 68.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के सराय में 64 मिमी, वैशाली के राघोपुर में 62.2 मिमी, वैशाजी के हाजीपुर में 52.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतमन्यूनतम
पटना29.126.7
गयाजी29.425.6
भागलपुर32.527.9
मुजफ्फरपुर30.028.1

Table of contents [hide]

Read more

Local News