Monday, July 6, 2026

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक दिखाई दी है.

Share

मुंबई: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में हरियाली दिखाई दी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई है. जानकारी के मुताबिक बीएसई-30 वाला इंडेक्स करीब 176 अंकों की बढ़त के साथ 77,941 पर खुला. वहीं, एनएसई निफ्टी-50 की बात करें तो यह भी करीब 36 अंकों की तेजी के साथ करीब 24,307 अंकों पर खुला.

  • इससे पहले शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा. आईटी सेक्टर, रियल्ट और फॉर्मा-हेल्थकेयर के शेयरों में मजबूती देखी गई थी. इससे बाजार को काफी मदद मिली. शुक्रवार को सेंसेक्स 77,763 अंकों पर बंद हुआ था.

एशियाई बाजारों पर डालें एक नजर
सोमवार को एशियाई बाजारों में उठापटक जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीे दामों में लगातार गिरावट जारी है. इसी वजह से अमेरिकी फेड रिजर्व के जारी होने से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं. बात जापान के शेयर मार्केट की करें तो निक्केई 225 में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल वह अभी लाल निशान पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है. कमोबेश यही हाल दक्षिण कोरिया की मार्केट का भी है.


अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार 3 जुलाई को बंद था. आज सप्ताह और कारोबार का पहला दिन बढ़त के साथ खुले हैं. डॉव जोन्स में करीब 0.10 फीसदी का उछाल देखा गया है. नैस्डैक-100 फ्यूचर्स भी 1.13 फीसदी बढ़त के साथ खुला. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. वेस्ट टेकसास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 47 फीसदी गिरकर 68.37 फीसदी पर है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें तो यह 71.70 डॉलर पर है.

Read more

Local News