Tuesday, May 19, 2026

29 मई 2026 को मिथुन राशि में बुध-शुक्र के मिलने से दुर्लभ राजयोग बनेगा, जिससे कई राशियों की किस्मत चमक उठेगी.

Share

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई 2026 का अंत देश-दुनिया सहित सभी राशियों के लिए बेहद खास और बड़े बदलावों वाला रहने वाला है. दृिक पंचांग की गणना के अनुसार, आगामी 29 मई 2026 को बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक ग्रह ‘बुध’ अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं. मिथुन राशि में पहले से ही सुख-समृद्धि और धन-वैभव के दाता ‘शुक्र’ विराजमान रहेंगे. ऐसे में बुध और शुक्र की इस युति से ब्रह्मांड में एक बेहद शुभ और दुर्लभ राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ कहा जाता है.

क्या है लक्ष्मी नारायण राजयोग का महत्व?
वैदिक ज्योतिष में बुध को वाणी, बुद्धिमत्ता, संचार और व्यापारिक कौशल का प्रतीक माना गया है, जबकि शुक्र देव ऐश्वर्या, आकर्षण, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक हैं. जब भी ये दोनों मित्र ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता में अभूतपूर्व सुधार होता है. यह योग मुख्य रूप से आर्थिक उन्नति, नए व्यापारिक समझौतों और करियर में बड़े उछाल का संकेत देता है. चूंकि यह संयोग बुध की अपनी ही राशि मिथुन में बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव और भी अधिक शक्तिशाली और सकारात्मक होगा.

मई के मध्य से दिखेगा असर
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, इस महायुति का प्रभाव सिर्फ 29 मई तक सीमित नहीं रहेगा. इसका असर मई के मध्य से शुरू होकर जून के शुरुआती सप्ताह तक दिखाई देगा. हालांकि, 29 मई को बुध के राशि परिवर्तन करते ही यह राजयोग पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में भी बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इन 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
मिथुन राशि
यह राजयोग इसी राशि में बनने जा रहा है. मिथुन राशि के जातकों को करियर में नए अवसर, वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है. आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से स्वर्णिम सिद्ध होगा. पुराने किए गए निवेश से बड़ा मुनाफा मिल सकता है. बैंक बैलेंस बढ़ेगा और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी.

कन्या राशि
आपके कर्म भाव (दशम भाव) में यह युति होने से नौकरी और बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और नई व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह योग मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आ रहा है. अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे.

बरतें यह सावधानी
डॉ. उमाशंकर मिश्र का कहना है कि यह समय बेहद शुभ है, लेकिन जातकों को अति-उत्साह और जल्दबाजी में बड़े वित्तीय फैसले लेने से बचना चाहिए. सूझबूझ से काम लेकर ही इस राजयोग का पूर्ण लाभ उठाया जा सकता है.

Read more

Local News