राज्य में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश में कमी आई है। पटना में बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी रहेगी। राज्य के 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अगले पांच दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 21 अगस्त से मानसून में बदलाव हो सकता है। पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना। राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही भारी बारिश में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।
राज्य के 20 जिलों गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर में वज्रपात व बारिश की चेतावनी है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 21 अगस्त से मानसून में बदलाव के साथ ही कुछ जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी है।
सोमवार को पटना व आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वाल्मीकि नगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गयी. सबसे ज्यादा बारिश औरंगाबाद के कुटुंबा में 80.4 मिमी दर्ज की गई.
प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति
मधुबनी के मधेपुर में 57.6 मिमी, सारण के परसा में 51.2 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 48.8 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 47.6 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 42.6 मिमी, वैशाली में 35.4 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 29.4 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 28.4 मिमी, पीरो में 28.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. भोजपुर, औरंगाबाद के देव में 26.4 मिमी, गयाजी के शेरघाटी में 25.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 24.2 मिमी, भोजपुर के तरारी में 20.2 मिमी दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 34.8 | 27.4 |
| गयाजी | 34.2 | 25.7 |
| भागलपुर | 33.9 | 28.0 |
| मुजफ्फरपुर | 33.0 | 27.5 |


