Tuesday, June 30, 2026

1930 में भी बने थे ऐसे संयोग – RAKSHABANDHAN 2025 ,रक्षाबंधन 2025 पर इन राशियों के बहुरेंगे दिन

Share

 भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन इस बार शनिवार 5 अगस्त को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि (Raksha Bandhan Tithi) को यह त्योहार मनाया जाता है. इस बार रक्षाबंधन अपने साथ काफी दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है, जो करीब 95 साल बाद बन रहे हैं.

इस पर लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर बहुत खास संयोग बनने जा रहा है. उन्होंने बताया कि शनिवार 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य योग, शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. वहीं, इस दिन शनिवार और श्रवण नक्षण का भी योग बन रहा है.

  • डॉ. उमाशंकर मिश्र के मुताबिक ऐसा संयोग करीब 95 साल बाद बन रहा है. उन्होंने कहा कि आज से करीब 95 साल पहले साल 1930 में रक्षाबंधन शनिवार 9 अगस्त को पड़ा था और ऐसे ही संयोग बने थे. इस मौके पर कुछ राशियों के दिन बहुरेंगे और किस्मत का साथ मिलेगा.

भद्रा का नहीं रहेगा डर
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि भद्रा एक दिन पहले शुक्रवार 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन उसी दिन देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर होगा. हिंदू शास्त्र में किसी भी तिथि को उदयाकाल से माना जाता है. इस वजह से शनिवार को भद्रा नहीं रहेगी. वहीं, रक्षाबंधन वाले पूरे दिन सभी बहनें अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकेंगी.

सबसे पहले बात करते हैं वृश्चिक राशि की
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन 2025 पर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ है. यह रक्षाबंधन का त्योहार काफी कुछ लेकर आ रहा है. उन्होंने कहा कि बिजनेस करने वालों को काफी लाभ होगा. अभी तक जितने भी रुके हुए काम थे, वे सारे काम फटाफट पूरे होंगे. वहीं, नौकरीपेशा करने वालों को भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा. इन संयोगों के बनने से सभी जातक सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे. वहीं, कुछ जातकों के नौकरी में प्रमोशन के चांस भी बनेंगे. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी काफी बढ़ेगी. परिवार में आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी.

मीन राशि के जातकों को भी मिलेगा किस्मत का साथ
डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि मीन राशि वाले जातकों के लिए रक्षाबंधन काफी शुभ रहेगा. नौकरीपेशा वालों को मनचाही सफलता मिलेगी. वहीं, जो जातक विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, उनके भी सपने पूरे होंगे. आपकी इनकम बढ़ेगी और आमदनी के नए स्रोत भी खुलेंगे.

रक्षाबंधन मनाने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025 Muhurat)
रक्षाबंधन का शुभ समय प्रात: काल 7 बजे से लेकर 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. वहीं, अभिजीक मुहूर्त 11 बजे से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

Read more

Local News