Saturday, July 4, 2026

1278 डॉक्टरों की पदोन्नति का रास्ता साफ- नीतीश सरकार का डॉक्टरों को तोहफा…

Share

पटना में स्वास्थ्य विभाग की प्रोन्नति परिषद की बैठक में 1278 चिकित्सकों को प्रोन्नति मिली। बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के चिकित्सकों को वरीय चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में प्रोन्नति दी गई है। भाषा के महासचिव डॉ. अमिताभ ने बताया कि चिकित्सक लंबे समय से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे थे। भाषा के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया।

पटना। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में विभागीय प्रोन्नति परिषद (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें राज्य भर के बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 1278 चिकित्सकों की प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया।

भाषा के महासचिव डॉ. अमिताभ ने बताया कि फिलहाल बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के चिकित्सा पदाधिकारी लंबे समय से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे थे। अब सभी 1278 चिकित्सक वरीय चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में प्रोन्नति प्राप्त करेंगे।

इससे भाषा के सभी सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके लिए भाषा के अध्यक्ष डॉ. एमएम जाफरी, डॉ. दीपक, डॉ. मेजर एसके सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, सरकार, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को धन्यवाद दिया है।

Read more

Local News