Friday, June 5, 2026

हाल ही में अभिनेता पेद्दी के प्री-रिलीज इवेंट के लिए विजयवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने तेलुगु में स्पीच देकर सभी को सरप्राइज कर दिया.

Share

 पेद्दी के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही दर्शक राम चरण के साथ-साथ दिव्येंदु के किरदार राम बुज्जी पर भी खूब प्यार बरसा रहे हैं. उनकी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और सहज आकर्षण ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. कई लोग उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक बता रहे हैं.

हाल ही में अभिनेता पेद्दी के प्री-रिलीज इवेंट के लिए विजयवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने तेलुगु में स्पीच देकर सभी को सरप्राइज कर दिया. दर्शकों से जुड़ने की उनकी इस दिल से की गई कोशिश ने फैंस को बेहद प्रभावित किया और उन्होंने सबका दिल जीत लिया.

अपने भाषण की शुरुआत दिव्येंदु ने अपने आइकॉनिक किरदार मिर्जापुर के मुन्ना भैया का जिक्र करते हुए की, जिससे वहां मौजूद फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया. जैसे ही वह मंच पर आए, भीड़ ने जोरदार तालियों, हूटिंग और उनके नाम के नारों से उनका स्वागत किया. इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस ने उनकी एंट्री और भाषण को “प्योर ऑरा” बताया.

एक यूज़र ने लिखा, ‘जैसे ही दिव्येंदु शर्मा स्टेज पर आए, भीड़ उनके नाम के नारों और ज़ोरदार तालियों से गूंज उठी. लोगों का उत्साह इतना जबरदस्त था कि ऑनलाइन फैंस भी हैरान रह गए. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच उन्हें इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता को किसी साउथ फिल्म इवेंट में इतनी धमाकेदार प्रतिक्रिया मिलना बहुत कम देखने को मिलता है’.

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुन्ना भैया के ‘मिर्जापुर’ कहते ही भीड़ का रिएक्शन. एक फैन ने लिखा, “विजयवाड़ा में मुन्ना भैया का जबरदस्त क्रेज, मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया . यहां तक कि उनकी एंट्री के दौरान भी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए.

उनकी तेलुगु डेब्यू को मिली यह शानदार प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों ने उन्हें किस गहराई से अपनाया है. भाषा और क्षेत्रीय सीमाओं से परे जाकर उन्होंने दर्शकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाया है.

Read more

Local News