Sunday, June 14, 2026

हार्दिक पांड्या पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.

Share

 मुंबई इंडियंस के कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 मई को मैच हारने के बाद एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर BCCI ने मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.

खास बात ये है कि हार्दिक पर ये जुर्माना ना तो मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से लगा है और ना ही मैदान पर किसी से लड़ाई करने की वजह से लगा है. बल्कि उन पर ये जुर्मा विकेट की बेल को जोर से गिराने की वजह से लगा है.

IPL की आचार संहिता का उल्लंघन
IPL ने एक बयान में कहा, ‘हार्दिक पांड्या को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान ‘क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है.’

बता दें कि यह घटना मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब हार्दिक अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की बेल्स को जोर से मार दिया था. IPL ने अपने बयान में आगे कहा गया, ‘हार्दिक पांड्या ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया.’

मुंबई की चार विकेट से हार
मैच की बात करें तो प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी MI को KKR के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. KKR ने पहले मुंबई को 20 ओवर में 147 के स्कोर पर रोका. फिर मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल के बीच हुई अहम साझेदारी की बदौलत केकेआर ने सात गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया और MI को सात विकेट से मात दे दी. इस नतीजे से KKR पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गया है, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें मजबूती से बनी हुई हैं.

मैच के बाद हार्दिक ने क्या कहा?
मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में ही काफी विकेट गंवा दिए थे. अगर तिलक और मैं थोड़ी देर और क्रीज पर टिके रहते, और हम कुछ और साझेदारियां कर पाते और 15-20 रन और बना लेते, तो मुझे लगता है कि हमारे पास जीतने का एक अच्छा मौका होता. सच कहूं तो, मुझे ऐसी पिचों पर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है जहां गेंदबाजों के लिए भी कुछ करने को हो.’

उन्होंने आगे कहा, ‘IPL अब काफी हद तक बल्लेबाजों के दबदबे वाला खेल बनता जा रहा है. गेंदबाज खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं. मुझे लगता है कि इस मैच में विकेट से गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिली, जिससे वे अच्छी गेंदबाजी कर पाए, बल्लेबाजों को अच्छा क्रिकेट खेलने पर मजबूर किया और रन भी बने. इसलिए, मुझे यह मैच काफी पसंद आया.’

Read more

Local News