सिमडेगा। सिमडेगा की पूर्व विधायक और झारखंड सरकार की पूर्व पर्यटन मंत्री विमला प्रधान का शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक
विमला प्रधान के निधन की सूचना मिलते ही सिमडेगा जिला भाजपा और प्रदेश भाजपा में शोक की लहर फैल गई। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षति
विमला प्रधान के निधन को सिमडेगा के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच भी शोक व्याप्त है।
सिमडेगा जिला भाजपा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिलने की कामना की।
