Monday, July 6, 2026

सर्राफा की मांग घटने से सोना 150 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये लुढ़की.

Share

सर्राफा की मांग घटने से सोना 150 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये लुढ़की.

नई दिल्ली : भारत में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. हालांकि, आज शाम के सेशन से पहले एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों पर दबाव रहा. सोने का प्रदर्शन कमजोर रहा. दिन के सेशन के दौरान एमसीएक्स सोना 758 रुपये गिरकर 1,46,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एमसीएक्स चांदी ने कुछ नुकसान की भरपाई की और 2,36,486 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बंद हुई, जो अभी 923 रुपये या 0.4% नीचे है.

  • शुरुआती कारोबार में चांदी लगभग 1,500 रुपये गिरी और 2,35,500 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गई. स्पॉट गोल्ड, जो लगभग 0.6% उछलकर 4,195 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा था, अब 0.2% गिरकर 4,165 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं, स्पॉट सिल्वर 62 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गई है और अभी 1फीसदी की गिरावट पर है.
  • शाम के सेशन से पहले, एमसीएक्स पर सोना और चांदी दबाव में रहे. शुरुआती कारोबार में चांदी लगभग 1,500 रुपये गिरी और 2,35,500 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गई.

आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर – 22 कैरेट (22K) और 24 कैरेट (24K)

  • हैदराबाद – ₹1,35,529 — ₹1,47,680
  • मुंबई – ₹1,35,318 — ₹1,47,450
  • दिल्ली – ₹1,35,080 — ₹1,47,170
  • बैंगलोर – ₹1,35,419 — ₹1,47,560
  • चेन्नई – ₹1,35,548 — ₹1,47,880
  • कोलकाता ₹1,35,135 — ₹1,47,250
  • कुछ शहरों में कीमतें डेढ़ लाख रु. प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंच गई. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 150 रुपये टूटकर 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं. वहीं चांदी 5,000 रुपये के नुकसान में रही. वैश्विक स्तर पर सुस्ती के रुख और मजबूत डॉलर के कारण कारोबारियों ने कीमती धातुओं में अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे सर्राफा कीमतों में गिरावट आई.
  • 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.
  • स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की चार दिन की तेजी थम गई और यह शुक्रवार के 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 5,000 रुपये टूटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई.
  • व्यापारियों ने कहा कि बाजार एक दायरे में रहा क्योंकि निवेशकों ने मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से जुड़ी उम्मीदों के बीच पश्चिम एशिया में बने भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच संतुलन बनाया.
  • लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘सोमवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई, क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान संबंधों की जटिल स्थिति को देख रहे है और साथ ही अमेरिका से महत्वपूर्ण मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं.’’
  • अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने और चांदी की कीमतें क्रमशः 4,160.60 डॉलर और 62.24 डॉलर प्रति औंस तक गिर गईं.

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘मजबूत डॉलर के कारण विदेशी व्यापार में सोने की कीमत गिरी है, क्योंकि व्यापारी इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना को ध्यान में रख रहे हैं.’’

Read more

Local News