सैमसंग इस महीने की 22 तारीख को अपनी अगली फोल्डेबल फोन सीरीज को लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Galaxy Z Fold 8 सीरीज़ होगा. इस सीरीज में Galaxy Z Fold 7 का सक्सेसर यानी Galaxy Z Fold 8 भी शामिल होगा, जो सैमसंग का पहला वाइड-फोल्डिंग हैंडसेट होगा.
- इस फोन सीरीज के लॉन्च से पहले लगातार लीक्स और अफवाहों का सिलसिला जारी है, जो बता रहे हैं कि इस बार लाइनअप में क्या कुछ खास मिल सकता है. हाल गी में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स से जुड़ी जानकारी लीक हुई थी. अब एक टिप्स्टर का दावा है कि साउथ कोरियाई टेक कंपनी यानी सैमसंग अपने अगली जनरेशन के बुक-स्टाइल फोल्डेबल में नया हिंज दे सकती है, जिससे डिस्प्ले क्रीज़ में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.
जब भी फोल्डेबल फोन की बात होती है, तब-तब उसके हिंज पर चर्चा जरूर होती है. हिंज फोल्डेबल फोन को मुड़ने में मदद करता है और हिंज जितना अच्छा होता है, डिस्प्ले पर पड़ने वाला निशान यानी क्रीज़ उतना कम होता है. लिहाजा, इस बार सैमसंग की फोल्डेबल में बेहतर हिंज शामिल करने की बात कही जा रही है, जिसका मतलब है कि डिस्प्ले की क्रीज़ भी बेहतर हो सकती है.
टिपस्टर Ice Universe ने अपने एक्स पोस्ट में सैमसंग के आने वाले बुक-स्टाइल फोल्डेबल्स से जुड़ी नई जानकारियों को शेयर किया है. लीकर के मुताबिक, कंपनी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra में Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले काफी अलग हिंज देगी. इस अपग्रेड से डिस्प्ले के बीचोंबीच बनने वाली क्रीज को कम करने में मदद मिल सकती है.
लीकर ने यह भी बताया कि दोनों हैंडसेट्स की फोल्डिंग और अनफोल्डिंग एक्शन अब पहले से ज्यादा अच्छी होगी यानी यूज़र्स इन्हें पुराने मॉडल की तरह किसी खास एंगल पर आसानी से पकड़ नहीं पाएंगे. हालांकि, दोनों फोन की क्रीज़ Oppo Find N6 जितनी कम बताई जा रही है, जो अपने लगभग क्रीज़-फ्री डिस्प्ले के लिए जाना जाता है.
कीमत और लॉन्च डेट पर अपडेट
Galaxy Z Fold 8 सीरीज़ की कीमतों और स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,999 (करीब 2,17,000 रुपये) से शुरू हो सकती है.
वहीं, 512GB और 1TB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः EUR 2,199 (करीब 2,40,000 रुपये) और EUR 2,599 (करीब 2,83,000 रुपये) तक हो सकती है.
दूसरी ओर, Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत उतनी ही स्टोरेज के लिए EUR 2,199 (करीब 2,40,000 रुपये) रह सकती है. इसके 512GB और 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः EUR 2,399 (करीब 2,60,000 रुपये) और EUR 2,799 (करीब 3,00,000 रुपये) हो सकती है.
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज़ को गैलेक्सी अपपैक्ड इवेंट के दौरान 22 जुलाई को लंदन में लॉन्च किया जा सकता है. इस लाइनअप के साथ कंपनी का क्लैमशेल-स्टाइल Galaxy Z Flip 8 भी पेश किया जा सकता है. हालांकि, सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, ऐसे में सारी जानकारियां लीक्स पर आधारित हैं.


