मेष- जून का तीसरा सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए सही है. स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा. इस हफ्ते आपको बढ़ते खर्चों को रोकना होगा. व्यवसाय में बिजनेस पार्टनर संग किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. नौकरी वाले जातक अपने अधिकारियों के अनुसार ही कार्य करेंगे तो ठीक रहेगा. शिक्षा को लेकर यह समय ठीक है, परंतु पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने का प्रयास करें.
वृषभ- आने वाला नया सप्ताह इस राशि के लिए फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा दिखाई दे रहा है. आपसी समझदारी बढ़ेगी और रिश्ते को और अच्छे से समझ पाएंगे. गृहस्थ जीवन में भी मजबूती रहेगी और जीवनसाथी का साथ मिलेगा. आप कुछ नया सोचेंगे और समाज से हटकर कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन ज्यादा बनावटी व्यवहार करना नुकसानदायक होगा. आपके बॉस से आपके संबंध अच्छे रहेंगे. सभी आपको सपोर्ट करेंगे. व्यापार करते हैं तो इस समय सफलता मिलेगी. आपकी इनकम ठीक-ठाक रहेगी. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में आनंद आएगा. यात्रा करने के लिए सप्ताह के मध्य और अंतिम दिन अच्छे रहेंगे.
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. पेट से संबंधित परेशानियों को नजरअंदाज ना करें. आर्थिक स्थिति के लिए समझदारी से काम लें. आपके खर्चों में कमी आएगी. व्यापारी इस सप्ताह उत्साहित रहेंगे. कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. नौकरी वाले जातक कार्यक्षेत्र में ओवर कॉन्फिडेंस से बचें. प्रेम संबंधों में साथी के साथ विवाद हो सकता है. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी संग किसी यात्रा पर जा सकते हैं. शिक्षा के हिसाब से भी अच्छा समय रहेगा. आप और अधिक जानने का प्रयास करेंगे और कमजोर विषय में पढ़ाई करेंगे.
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आने वाला नया सप्ताह सही रहेगा. इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति भी बढ़िया दिखाई दे रही है. व्यापारियों को अपने बिजनेस में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा हानि हो सकती है. नौकरीपेशा वाले जातकों को संभलकर चलना होगा. कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति को बनाए रखें. प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. प्रिय पात्र के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है. नौकरी वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन रही है. बच कर रहें.
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है. इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़े रहेंगे, लेकिन इनकम में बढ़ोतरी भी होगी. व्यापार करने वाले जातकों को निवेश सोच-समझकर करना होगा. नौकरीपेशा वाले जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप और आपके प्रेमी में सामंजस्य बना रहेगा. वैवाहिक संबंधों में तनाव दिखाई दे रहा है. कंपटीशन में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थियों के लिए समय ठीक नहीं है.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं. मेडिटेशन और योग का सहारा लें. आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहना होगा. निवेश करने से बचें. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. अपनी बुद्धि और कौशल से व्यापार को आगे बढ़ाएंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम सबंधों मे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक संबंधों में खुशियां भरपूर रहेंगी. इस सप्ताह विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना होगा. हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया रहेगा.
तुला- इस नए सप्ताह में तुला राशि के जातकों की बल्ले-बल्ले रहेगी. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. काम में सावधानी बरतें. आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहेगी. आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन धन की कमी नहीं रहेगी. आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी दिखाई दे रही है. यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए समय बढ़िया है. पुराना रुका हुआ इंसेंटिव प्राप्त हो सकता है. व्यापारियों को बिजनेस में किसी प्रकार की समस्या हो सकती है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. प्रेमी संग प्रसन्न रहेंगे. नोंक-झोक हो सकती है. शांति से मसले को हल करने की कोशिश करें. पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की जरुरत है.
वृश्चिक- जून का आने वाला नया सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावधानी से रहने वाला रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. धर्म के कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए यह सबसे अच्छा सप्ताह रहेगा. आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में कोई महिला मित्र सहयोग कर सकती है. नौकरी वाले जातकों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी विश्वास बना रहेगा. वैवाहिक संबंधों में गर्माहट आएगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा.
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. पेट से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आर्थिक स्थिति भी इस सप्ताह बढ़िया रहेगी. रुपये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी. व्यापारियों को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कोई नया रास्ता मिलेगा. नौकरीपेशा वालों के लिए भी समय ठीक है, लेकिन अपने सहकर्मियों संग विवादों से बचें. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी संग रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह सही रहेगा. इस सप्ताह आप कहीं बाहर जाने और खाने से बचें, वरना सेहत बिगड़ सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन कमाने का नया अवसर प्राप्त होगा. आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. प्रेम संबंधों के लिए भी समय बढ़िया है. अपने साथी संग कहीं घूमने जा सकते हैं. नौकरी वाली जातकों को कार्यक्षेत्र में मतभेद से बचना होगा. शिक्षा को लेकर सावधान रहें. विद्यार्थी इधर-उधर की बातों से बचें.
कुंभ- आने वाला नया सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. आपकी सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें. आर्थिक स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है. आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मे संग समय बताने का प्रयास करें. वैवाहिक संबंधों में तनाव हो सकता है. परंतु बच्चों से समस्या हल हो सकती है. शिक्षा के लिए समय अच्छा रहेगा. आप बहुत अधिक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह सावधानी से रहने वाला रहेगा. आपको दांत या मुंह से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. किसी प्रकार की धन की कोई कमी नहीं रहेगी, लेकिन गलत तरीकों से धन कमाने से बचें. नौकरी वाले जातकों को इनकम बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. व्यापारियों को अपना कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. प्रेमी जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. आपके और आपके प्रेमी के बीच में रोमांस बना रहेगा. जीवनसाथी संग आनंदित महसूस करेंगे. विद्यार्थियों के लिए अभी समय अच्छा रहेगा.


