वैश्विक बाजार में सकारात्मक बदलाव और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है. सोमवार सुबह 11:00 बजे देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के दाम ऊंचे स्तर पर ट्रेंड कर रहे हैं. आज देश में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत ₹1,52,770 से लेकर ₹1,53,630 प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है. वहीं चांदी का भाव भी मजबूती के साथ ₹2,52,740 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.
कच्चे तेल में नरमी और डोनाल्ड ट्रंप का बयान
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमती धातुओं में आई इस तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदले हालात हैं. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे सर्राफा बाजार को मजबूती मिली. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि जल्द ही एक शांति समझौता फाइनल हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना को भी टाल दिया है. युद्ध का खतरा टलने की खबर से बाजार को बड़ी राहत मिली है.
वायदा बाजार में भी दिखा बड़ा सुधार
हाजिर बाजार के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने-चांदी ने शानदार वापसी की. सोना 1.07 प्रतिशत बढ़कर ₹1,50,528 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं चांदी में और भी बेहतरीन रिकवरी देखी गई, जो करीब 2.73 प्रतिशत की बड़ी उछाल के साथ ₹2,46,186 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.
देश के बड़े शहरों में आज के भाव
आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में कीमतें इस प्रकार हैं
केंद्रीय बैंकों के कड़े रुख से सीमित रही बढ़त
हालांकि, सोने-चांदी की यह बढ़त बहुत ज्यादा ऊपर नहीं जा सकी. वैश्विक केंद्रीय बैंकों की सख्त नीतियों ने कीमतों पर थोड़ा लगाम लगाया है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी किए जाने की आशंका बनी हुई है. इसके अलावा यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) ने भी ब्याज दरें बढ़ाई हैं और साल 2026-2027 के लिए महंगाई के अनुमान को ऊपर रखा है.


