Wednesday, June 17, 2026

झारखंड सरकार ने रोहितश्य रॉय को महाधिवक्ता नियुक्त किया है

Share

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के महाधिवक्ता पद पर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. झारखंड सरकार ने रोहितश्य रॉय को महाधिवक्ता नियुक्त किया है. साथ ही अच्युत केशव को अपर महाधिवक्ता से वरीय अपर महाधिवक्ता बनाया गया है.

राज्य सरकार के विधि विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव रंजन का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने 14 जून 2026 को महाधिवक्ता पद से अपना इस्तीफा सौंपा था.

राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजीव रंजन के त्यागपत्र को स्वीकार किया गया है. इसके साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक झारखंड राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. विधि विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में नियुक्ति और त्यागपत्र स्वीकृति की जानकारी संबंधित विभागों, उच्च न्यायालय, राजभवन तथा राज्य सरकार के अधिकारियों को भी भेजी गई है.

State government taken administrative decision regarding post of Advocate General of Jharkhand

राजीव रंजन वर्ष 2020 से झारखंड के महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे. उनके इस्तीफे के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, रोहितश्य रॉय की नियुक्ति के साथ राज्य को नया महाधिवक्ता मिल गया है.

Read more

Local News