Sunday, November 22, 2026

शिबू सोरेन और कांग्रेस नेताओं के संघर्ष से बना झारखंड : राधाकृष्ण किशोर

Share

रांची: संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड राज्य के गठन में शिबू सोरेन और कांग्रेस के नेताओं के योगदान को याद किया। झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि अलग राज्य का दर्जा दिलाने के पीछे कई महान नेताओं का संघर्ष और दूरदर्शी सोच रही है। उन्होंने सोनिया गांधी और राजीव गांधी समेत कांग्रेस के नेताओं के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।

निरल पूर्ति को दी बधाई, जनप्रतिनिधियों से सीखने की अपील

मंत्री ने उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित विधायक निरल पूर्ति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरल पूर्ति में ईमानदारी, कर्मठता, प्रभावशाली विचार और जवाबदेही जैसे गुण हैं। अन्य जनप्रतिनिधियों को उनसे सीखने की जरूरत है।

विधायिका और कार्यपालिका के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि संसदीय व्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब कार्यपालिका भी अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करेगी। विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों और रखे गए प्रस्तावों का समय पर जवाब मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधायिका और कार्यपालिका एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय जरूरी है। जब दोनों मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी झारखंड तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा।

Read more

Local News