Friday, November 6, 2026

शालीमार-थावे पूजा स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल जारी, मशरक और गोपालगंज में भी होगा ठहराव

Share

सारण, 6 नवंबर 2026: दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शालीमार-थावे-शालीमार साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08021/08022 का परिचालन 6 से 21 नवंबर 2026 तक तीन फेरों के लिए किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव मशरक, गोपालगंज, दिघवा दुबौली और मढ़ौरा समेत कई स्टेशनों पर होगा।

6, 13 और 20 नवंबर को शालीमार से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 08021 शालीमार-थावे साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह अगले दिन सुबह 4 बजे थावे पहुंचेगी।

शालीमार से थावे तक प्रमुख स्टेशनों का समय:

स्टेशनप्रस्थान का समय
शालीमारसुबह 10:15 बजे
सांतरागाछीसुबह 10:35 बजे
डानकुनीसुबह 11:40 बजे
बर्द्धमानदोपहर 12:33 बजे
दुर्गापुरदोपहर 1:33 बजे
आसनसोलदोपहर 2:10 बजे
चित्तरंजनदोपहर 2:36 बजे
मधुपुरदोपहर 3:16 बजे
जसीडीहदोपहर 3:42 बजे
झाझाशाम 4:50 बजे
किऊलशाम 5:37 बजे
बरौनीशाम 7:25 बजे
शाहपुर पटोरीरात 8:27 बजे
हाजीपुररात 9:15 बजे
सोनपुररात 9:27 बजे
खैराअगले दिन रात 1:32 बजे
मढ़ौरारात 1:47 बजे
मशरकरात 2:02 बजे
दिघवा दुबौलीरात 2:25 बजे
गोपालगंजरात 3:02 बजे
थावेसुबह 4:00 बजे आगमन

7, 14 और 21 नवंबर को थावे से होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 08022 थावे-शालीमार स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सुबह 9 बजे थावे से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 3:30 बजे शालीमार पहुंचेगी।

थावे से शालीमार तक प्रमुख स्टेशनों का समय:

स्टेशनप्रस्थान का समय
थावेसुबह 9:00 बजे
गोपालगंजसुबह 9:14 बजे
दिघवा दुबौलीसुबह 9:50 बजे
मशरकसुबह 10:14 बजे
मढ़ौरासुबह 10:30 बजे
खैरासुबह 10:45 बजे
सोनपुरदोपहर 12:17 बजे
हाजीपुरदोपहर 12:40 बजे
शाहपुर पटोरीदोपहर 1:27 बजे
बरौनीदोपहर 3:30 बजे
किऊलशाम 5:12 बजे
झाझाशाम 7:10 बजे
जसीडीहशाम 7:50 बजे
मधुपुररात 8:22 बजे
चित्तरंजनरात 9:17 बजे
आसनसोलरात 9:47 बजे
दुर्गापुररात 10:18 बजे
बर्द्धमानरात 11:44 बजे
डानकुनीअगले दिन रात 12:50 बजे
सांतरागाछीसुबह 2:47 बजे
शालीमारसुबह 3:30 बजे आगमन

कुल 22 कोचों के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 13 शयनयान श्रेणी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल होगा। इसके अलावा दो एसएलआरडी कोच भी लगाए जाएंगे।

त्योहार के दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विशेष ट्रेन से सुविधा मिलने की उम्मीद है।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News