आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई। मृतकों में से एक की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है जो तमिलनाडु की रहने वाली बताई जा रही है।

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तिरुपति विष्णु निवासम में हुई जहां टोकन बांटे जा रहे थे। तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर तमिलनाडु की रहने वाली है। इस बीच, घायल लोगों को इलाज के लिए तिरूपति रूया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश सीएमओ ने अपने बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।


