Thursday, April 30, 2026

रोहित शर्म ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में 38 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली.

Share

 भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रोहित शर्मा की बैटिंग की तारीफ की, जिसमें उन्होंने IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी बनाई. कुंबले ने कहा कि इस सीजन में यह ओपनर अपने ‘2.0 अवतार’ में आया है, जो लीग की दूसरी फ्रेंचाइजियों के लिए चिंता का संकेत होगा.

रोहित शर्म की हाफ सेंचुरी
मुंबई इंडियंस ने 13 सीजन के सूखे को खत्म करते हुए, कोलकाता नाइट राइडर्स पर छह विकेट की शानदार जीत के साथ अपना पहला ओपनिंग मैच जीता. रोहित ने 38 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए. IPL में यह उनकी अब तक की सबसे तेज हाफ-सेंचुरी है. इससे पहले उनकी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी 25 गेंदों में थी, जो उन्होंने 2015 के फाइनल में ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बनाई थी.

ये रोहित शर्मा का 2.0 अवतार
कुंबले ने जियोस्टार पर कहा, ‘ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में वापस आ गए हैं, और उनकी पारी से पता चलता है कि वह फिर से छा जाने के लिए तैयार हैं. जिस तरह से उन्होंने मैदान के चारों ओर गेंद को हिट किया, उसे देखकर मुझे उनके सुनहरे दौर की याद आ गई. वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ छक्के मारना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने इसे आसान बना दिया.’

कुंबले ने आगे कहा, ‘उन्होंने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है, और जब आप एक छोटे से ब्रेक के बाद वापस आते हैं, तो अपनी टाइमिंग और लय वापस पाने में पांच से सात दिन लगते हैं. यह एक शानदार पारी थी, बिल्कुल वैसी ही जैसी हमने वानखेड़े में देखी है, जहां वह पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं. छक्के मारना आसान लग रहा था, और भले ही बाउंड्री छोटी थीं, लेकिन वे शॉट सीधे स्टैंड्स में जा रहे थे. यह पारी दिखाती है कि रोहित पूरी तैयारी के साथ आए हैं और उनका यह नया रूप सभी IPL टीमों के लिए चिंता का सबब बनेगा.’

Read more

Local News