Monday, May 25, 2026

रांची में CPI (M) का 3 दिवसीय सम्मेलन का वृंदा करात ने किया उद्घाटन

Share

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का तीन दिवसीय झारखंड राज्य सम्मेलन गुरुवार को आयोजित किया गया. सीपीआई (एम) की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस मौके पर डॉ. रामचंद्र डोम और राज्य सचिव प्रकाश विप्लव भी शामिल हुए. कार्यक्रम का एटीसी,नामकोम में आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे.

वृंदा करात ने कहा

कार्यक्रम के बाद पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि यह अधिवेशन महत्वपूर्ण है क्योंकि अप्रैल महीने तक पूरे देश भर में पार्टी के सभी इकाई की बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जानी है ताकी लाल झंडे को मजबूत कर सकें. झारखंड में भी तमाम इकाइयों की जिला कमेटियों की सम्मेलन के बाद आज राज्य सम्मेलन में मिल रहे हैं. बहुत रिच डिस्कशन हो रही है. हमारी पार्टी दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है. यहां कोई आलाकमान नहीं है. यह मिस कॉल वाली पार्टी नहीं है. यहां त्याग,कुर्बानी और संघर्ष के आधार पर सदस्यता दी जाती है. सबका बराबर का अधिकार है. इस पार्टी के लाइन को तय करने का हमें गर्व है.

Read more

Local News